अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

बेंच-डेस्क के अभाव में जमीन पर बैठते हैं बच्चे

बेंच-डेस्क के अभाव में जमीन पर बैठते हैं बच्चे सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। कई हाई स्कूलों को मॉडल स्कूल का दर्जा देकर हर जरूरी सामान उपलब्ध कराए गए हैं। लेकिन प्रखंड के मॉडल हाई स्कूल में आज भी छात्र बेंच-डेस्क के अभाव में जमीन पर बैठकर ही पढ़ाई करन

बेंच-डेस्क के अभाव में जमीन पर बैठते हैं बच्चे

Article Advertisement

बेंच-डेस्क के अभाव में जमीन पर बैठते हैं बच्चे सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। कई हाई स्कूलों को मॉडल स्कूल का दर्जा देकर हर जरूरी सामान उपलब्ध कराए गए हैं। लेकिन प्रखंड के मॉडल हाई स्कूल में आज भी छात्र बेंच-डेस्क के अभाव में जमीन पर बैठकर ही पढ़ाई करने को विवश हैं।

Article Advertisement

गुरुवार को स्कूल में आयोजित बारहवीं की जांच परीक्षा में जमीन पर बैठकर छात्र परीक्षा दे रहे थे। शिक्षकों ने बताया कि बारहवीं जांच की परीक्षा चल रही है। परीक्षा में 470 छात्र शामिल हुए हैं। पहली पाली में अंग्रेजी और हिन्दी की परीक्षा चल रही है। मालूम हो कि इस मॉडल हाई स्कूल में लगभग दो हजार से अधिक छात्रों का नामांकन है। लेकिन संसाधन के अभाव में लगभग एक हजार छात्रों को ही बेंच डेस्क नसीब होता है। शेष छात्रों को जमीन पर बैठकर ही पढ़ाई करनी होती है। छात्रों ने बताया कि जमीन पर बैठ कर पढ़ाई करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read