अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

गुजरात के प्रधान स्वास्थ्य सचिव का तमिलनाडु तबादला

गुजरात के प्रधान स्वास्थ्य सचिव का तमिलनाडु तबादला अहमदाबाद, एक जून (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के गुजरात कैडर के अधिकारी जयंती रवि को प्रतिनियुक्ति पर तमिलनाडु में ओरोविल फाउंडेशन में सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। वह फिलहाल गुजरात के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रधान सचिव के तौ

गुजरात के प्रधान स्वास्थ्य सचिव का तमिलनाडु तबादला

Article Advertisement

गुजरात के प्रधान स्वास्थ्य सचिव का तमिलनाडु तबादला अहमदाबाद, एक जून (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के गुजरात कैडर के अधिकारी जयंती रवि को प्रतिनियुक्ति पर तमिलनाडु में ओरोविल फाउंडेशन में सचिव के पद पर तैनाती दी गई है।

Article Advertisement

वह फिलहाल गुजरात के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रधान सचिव के तौर पर सेवा दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 24 मई को रवि की प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी थी। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि रवि को ओरोविल फाउंडेशन में प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त करने के उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को समिति ने मंजूरी दे दी है। आदेश के मुताबिक, 1991 बैच के आईएएस अफसर रवि ओरोविल फाउंडेशन में तीन साल की अवधि के लिए सचिव रहेंगे और यह अवधि उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। 53 वर्षीय रवि चेन्नई के मूल निवासी हैं। उन्होंने ई-प्रशासन में पीएचडी की है तथा उनके पास परमाणु भौतिकी में एमएससी की डिग्री है। ओरोविल तमिलनाडु के विलुप्पुरम जिले में एक प्रायोगिक नगरी है जिसका ज्यादातर हिस्सा तमिलनाडु में तथा कुछ हिस्सा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read