अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

छोटी सी बात पर अमेरिका में भारतीय बुजुर्ग की हत्या, एक ही मुक्के में चली गई जान; वीडियो हुआ वायरल

छोटी सी बात पर अमेरिका में भारतीय बुजुर्ग की हत्या, एक ही मुक्के में चली गई जान; वीडियो हुआ वायरल अमेरिका में एक गुजरात के रहने वाले बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है, हत्या का वीडियो भी सामने आया है। बुजुर्ग गुजरात के नवसारी के रहने वाले थे, पिछले काफी समय से अमेरिका में मोटल चलाते थे। अमेरिका में हुए ए

छोटी सी बात पर अमेरिका में भारतीय बुजुर्ग की हत्या, एक ही मुक्के में चली गई जान; वीडियो हुआ वायरल

Article Advertisement

छोटी सी बात पर अमेरिका में भारतीय बुजुर्ग की हत्या, एक ही मुक्के में चली गई जान; वीडियो हुआ वायरल अमेरिका में एक गुजरात के रहने वाले बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है, हत्या का वीडियो भी सामने आया है। बुजुर्ग गुजरात के नवसारी के रहने वाले थे, पिछले काफी समय से अमेरिका में मोटल चलाते थे।

Article Advertisement

अमेरिका में हुए एक गुजराती शख्स की हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामूली सी बात पर शुरू बहस के बाद स्थानीय शख्स ने भारतीय शख्स पर हमला किया और इसके बाद उनकी मौत हो गई। मृतक मूल रूप से नवसारी के रहने वाले थे। उनका नाम हेमंत मिस्त्री बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, हेमंत मिस्त्री अमेरिका के ओक्लाहोमा सिटी मोटल चलाते थे, घटना के दिन कचरा उठाने की बात को लेकर उनकी एक स्थानीय शख्स से कहासुनी हो गई। कुछ देर तक बातचीत करने के बाद स्थानीय शख्स ने भारतीय शख्स पर हमला कर दिया। आरोपी ने हेमंत के चेहते पर एक जोरदार मुक्का मारा, इससे वह वहीं बेहोश हो गए। बताया गया कि तुंरत हेमंत को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हेमंत की मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार सन्न रहा गया। अमेरिका से लेकर नवसारी तक शोक की लहर दौड़ गई। मुक्का मारने वाले शख्स का नाम रिचर्ड लुईस बताया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। देखें वीडियो इस मारपीट और कहासुनी का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में हेमंत को एक शख्स के साथ कहासुनी करते देखा जा सकता है। इसी बीच अचानक रिचर्ड लुईस ने हेमंत के चेहरे पर मुक्का जड़ दिया। इससे हेमंत तुरंत नीचे गिर पड़े और बेहोश हो गए। हेमंत इस कदर चोटिल हुए कि दोबारा उठे ही नहीं, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 21 जून को अमेरिका के टेक्सास में एक दुकान में कुछ डकैत घुस गए, इस दौरान 32 साल के भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश के बापटला के रहने वले दसारी गोपीकृष्ण के रूप में हुई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read