अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
India

गुमला में आईईडी विस्फोट में जवान घायल

गुमला में आईईडी विस्फोट में जवान घायल गुमला (झारखंड), 13 जुलाई (भाषा) जिले के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र में केरागानी के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मंगलवार को माओवादियों द्वारा किये गये बारूदी सुरंग (आईईडी) विस्फोट में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 203 कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घाय

गुमला में आईईडी विस्फोट में जवान घायल

Article Advertisement

गुमला में आईईडी विस्फोट में जवान घायल गुमला (झारखंड), 13 जुलाई (भाषा) जिले के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र में केरागानी के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मंगलवार को माओवादियों द्वारा किये गये बारूदी सुरंग (आईईडी) विस्फोट में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 203 कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं ‘द्रोण’ नामक खोजी कुत्ता मारा गया।

Article Advertisement

गुमला के पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दनन ने बताया कि कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के केरागानी जंगल में माओवादियों के द्वारा बिछायी गयी आइईडी की चपेट में आने से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का जवान विश्वजीत कुंभकार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि खोजी कुत्ता ‘द्रोण’ मारा गया। उन्होंने बताया कि घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रांची के मेडिका अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के सलाहकार आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि‍ जवान को कई चोट आई हैं और वह गंभीर है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार केरागानी जंगल में माओवादियों के होने की सूचना पर गुमला से कोबरा बटालियन के जवान, सीआरपीएफ के जवान व चैनपुर पुलिस के जवान मिलकर अभियान चला रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्वान ‘द्रोण’ कई वर्षों से सीआरपीएफ के साथ नक्सल निरोधी अभियान में सक्रिय था और झारखंड के अनेक इलाकों में उसने अनेक सफल कार्रवाइयों में सुरक्षा बलों की मदद की थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read