अलग-अलग छापामारी में एक शिक्षक सहित तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार मधेपुरा से विकास कुमार की रिपोर्ट मधेपुरा में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्र मे बाइक चेकिंग और पुलिस की छापामारी से पुलिस को मिल रही भारी सफलता।
पिछले दो दिन में एक शिक्षक सहित तीन अपराधी हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार हुए हैं ।
तीनों के विरूद्ध अलग थाना क्षेत्र मे मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।
एसपी योगेन्द्र कुमार ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस मे वताया कि शुक्रवार की रात मुरलीगंज के पु॰स॰अ॰नि॰ शयामदेव ठाकुर पुलिस बल के साथ अपराधियो की गिरफ्तारी के खिरखिरया गांव की ओर जा रहे थे कि रास्ते मे बांस बीट के पास एक युवक जा रहा था. पुलिस को शंका होने पर रूकने का इशारा किया तो उसने भागने की कोशिश की तो चौकीदार और पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ लिया ।
युवक की तलाशी लेने पर एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ ।
पुलिस ने जब पूछताछ की तो ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के अरार ओपी के कड़हरा गांव का जय कृष्ण यादव का पुत्र ललटू कुमार के रूप मे पहचान हुई ।
घटना को लेकर मुरलीगंज थाना मे आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया ।
https://www.youtube.com/watch?v=8Rbb89g9tV0 एसपी ने बताया कि शुक्रवार की रात ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष के साथ पु॰स॰अ॰नि॰ अवधेश कुमार सिंह और पुलिस वल के साथ ग्वालपाड़ा बाजार के पास बाइक चेकिंग कर रहे कि अरार की ओर से एक पल्सर बाइक पर दो युवक सवार होकर आ रहा थे कि पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो दोनो युवक बाइक छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर एक युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा भागने मे सफल रहा।
पकडाए युवक से पूछताछ में युवक की ग्वालपाड़ा थानाक्षेत्र के अरार ओपी के विशुनपुर गांव के वासुदेव मंडल का पुत्र अभिनन्दन कुमार के रूप मे पहचान हुई. युवक की तलाशी में देशी कट्टा और दो गोली बरामद हुआ ।
घटना को लेकर ग्वालपाड़ा थाना में मामला दर्ज किया।
एसपी श्री कुमार ने बताया कि गुरूवार को सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास कमांडो हेड विपिन को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक हथियार के साथ एक चाय की दूकान में बैठा है और किसी घटना के फिराक में है ।
कमांडो ने तत्काल सिंहेश्वर थानाध्यक्ष को सूचना दी और फिर दोनों तरफ से घेराबंदी की. पुलिस को देखकर युवक भागने लगा पर पुलिस ने खदेड़ कर दबोच लिया ।
तलाशी में एक लोडेड पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुआ ।
पूछताछ में उसकी सदर थाना क्षेत्र के पथराहा गांव के राजेन्द्र यादव का पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में पहचान हुई ।
पूछताछ में यह भी पता चला कि प्रमोद सरकारी स्कूल का शिक्षक है ।
उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ शिक्षा विभाग को लिखा जा रहा है ।
शिक्षक हथियार के साथ वहां क्या करने आया था पता किया जा रहा है और साथ ही उसके अपराधिक पृष्टभूमि को खंगाला जा रहा है।
घटना को लेकर सिंहेश्वर थाना में मामला दर्ज किया है. तीनों को न्यायालय मे पेश किया गया, न्यायालय ने तीनो को जेल भेज दिया ।
उन्होने कहा कि तीनों घटना में शामिल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल को पुरस्कृत किया जायेगा।
Article Advertisement
Bihar
अलग-अलग छापामारी में एक शिक्षक सहित तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
अलग-अलग छापामारी में एक शिक्षक सहित तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार मधेपुरा से विकास कुमार की रिपोर्ट मधेपुरा में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्र मे बाइक चेकिंग और पुलिस की छापामारी से पुलिस को मिल रही भारी सफलता। पिछले दो दिन में एक शिक्षक सहित तीन अपराधी हथियार व गोली के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
