अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

जमीनी विवाद में चली गोली, दो लोग बुरी तरह घायल

जमीनी विवाद में चली गोली, दो लोग बुरी तरह घायल जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. जिसमें एक बुजुर्ग को गोली लगी है.   समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव वार्ड 17 में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. जिसमें एक बुजुर्ग को गोली लगी है. जिसका

जमीनी विवाद में चली गोली, दो लोग बुरी तरह घायल

Article Advertisement

जमीनी विवाद में चली गोली, दो लोग बुरी तरह घायल जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. जिसमें एक बुजुर्ग को गोली लगी है.   समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव वार्ड 17 में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. जिसमें एक बुजुर्ग को गोली लगी है. जिसका जख्मी हालत में डीएमसीएच में इलाज जारी है. वहीं, दूसरे को तेज धारदार हथियार से मार कर जख्मी कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच 6 बीघे जमीन को लेकर 5 वर्षों से विवाद चल रहा है. इस विवाद को लेकर कई बार पहले भी फायरिंग की घटना हुई है. एक बार फिर विवाद बढ़ गया और गोलीबारी की गई है. घर पर चढ़कर की फायरिंग एक पक्ष का बताना है कि जब घर पर खाना खाकर बाहर बैठे हुए थे तभी दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा घर पर चढ़कर मारपीट करने लगा और फायरिंग की जिसमें एक बुजुर्ग को गोली लगी हैं. जिसे डीएमसीएच इलाज के लिए ले जाया गया है. वहीं, दूसरे पक्ष के संजीव कुमार ने बताया कि वो अपने दरबाजे पर बैठा हुआ था तभी दूसरे पक्ष के लोग करीब 20 लोगों के साथ घर पर चढ़कर फायरिंग की और गोली नहीं लगने के बाद वो धारदार हथियार लेकर आया और मुझे मारकर जख़्मी कर दिया. एक की हुई गिरफ्तारी वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. जिसमें एक पक्ष को बुरी तरह मार कर जख्मी कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि हमें जानकारी मिली थी की लक्ष्मी राय को गोली मारी गई है. जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है, लेकिन जब घटना की जानकारी ली तो पता चला कि उसे गोली नहीं मारी गई थी उसे पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे वो जख़्मी हुआ है. वहीं, इस दौरान एक कि गिरफ्तारी की गई है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read