BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
India

ओडिशा के संबलपुर में गुप्तकाल की ईंटें मिलीं

Published: 19/8/2021, 7:06:42 am261 viewsSeemanchal Live

ओडिशा के संबलपुर में गुप्तकाल की ईंटें मिलीं संबलपुर (ओडिशा), 18 अगस्त (भाषा) ओडिशा के संबलपुर में शोधकर्ताओं के एक दल ने दीवार की संरचनाएं पाई हैं जिन्हें ईंटों के इस्तेमाल से पूर्व गुप्तकाल में बनवाया गया था। संबलपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा कराये गए अध्ययन में गुप्तकाल या उससे पहले के

ओडिशा के संबलपुर में गुप्तकाल की ईंटें मिलीं
ओडिशा के संबलपुर में गुप्तकाल की ईंटें मिलीं संबलपुर (ओडिशा), 18 अगस्त (भाषा) ओडिशा के संबलपुर में शोधकर्ताओं के एक दल ने दीवार की संरचनाएं पाई हैं जिन्हें ईंटों के इस्तेमाल से पूर्व गुप्तकाल में बनवाया गया था। संबलपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा कराये गए अध्ययन में गुप्तकाल या उससे पहले के दौरान शहर में सभ्यता के संकेत मिले हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। वक्तव्य में कहा गया कि भारतीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास (इंटैक) के सदस्यों द्वारा पहली बार इन ईंटों को देखा गया था जिसके बाद उन्होंने शोधकर्ताओं को इसकी सूचना दी। इसके बाद दल ने 15 अगस्त को पुरातात्विक स्थल का दौरा किया। इंटैक के सदस्य दीपक पांडा ने कहा कि माना जाता है कि बलराम देव नामक एक चौहान शासक ने संबलपुर क्षेत्र पर आधिपत्य किया और 1570 ईस्वी में अपना सार्वभौम राज्य स्थापित किया। पांडा ने कहा कि ईंटों के मिलने से संकेत मिलता है कि चौहान के शासन से बहुत पहले से संबलपुर में शहरीकरण हुआ होगा।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read