रेव पार्टी में रेड करने गई पुलिस पर विदेशियों का अटैक, गुड़गांव में एक का हाथ टूटा, दो घायल दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ हो गया है।
रेव पार्टी में ड्रग्स होने की खबर पर पहुंची पुलिस पर कुछ विदेशियों ने हमला बोल दिया।
Crime
रेव पार्टी में रेड करने गई पुलिस पर विदेशियों का अटैक, गुड़गांव में एक का हाथ टूटा, दो घायल
रेव पार्टी में रेड करने गई पुलिस पर विदेशियों का अटैक, गुड़गांव में एक का हाथ टूटा, दो घायल दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ हो गया है। रेव पार्टी में ड्रग्स होने की खबर पर पहुंची पुलिस पर कुछ विदेशियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी का हाथ टूट गया और दो अन्य पुलिसकर्म

Article Advertisement
Article Advertisement
इस दौरान एक पुलिसकर्मी का हाथ टूट गया और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
Gurugram Rave Party: आजकल रेव पार्टियों का क्रेज बढ़ता जा रहा है।
वहीं रेव पार्टी में ड्रग्स की सप्लाई बेहद आम बात है।
ऐसें में पुलिस को एक रेव पार्टी में गैर कानूनी चीजों की भनक लगी।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कुछ विदेशियों ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला बोल दिया।
इस दौरान एक पुलिसकर्मी का हाथ टूट गया।
तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
क्राइम ब्रांच को मिली सूचना दरअसल गुरुग्राम के सेक्टर 67 में स्थित एक क्लब में रेव पार्टी चल रही थी।
इसी बीच क्राइम ब्रांच को पार्टी में शराब के साथ-साथ ड्रग्स होने की सूचना मिली।
गुरुग्राम सेक्टर 65 की पुलिस पार्टी में पहुंची तो 6-7 लोगों ने पुलिस की टीम पर धावा बोल दिया।
इसमें एक महिला भी शामिल थी।
हालांकि जब पुलिस एक्शन मोड में आई तो कई लोग मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने महिला समेत 3 विदेशियों को गिरफ्तार किया है।
2 नाइजीरियन फरार पुलिस का कहना है कि सभी हमलावर नाइजीरिया और साउथ अफ्रीकी मूल के थे।
इसमें से 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और 2 नाइजीरियन फरार हैं।
उन्हीं के पास ड्रंग्स होने का अंदेशा है।
पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
ये सभी विदेशी रेव पार्टी में ड्रग्स बेचने आए थे।
पुलिस को देखकर इन्होंने मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान एक पुलिसकर्मी का हाथ गया और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं।
पुलिस पर बरसाए लात-घूंसे क्राइम ब्रांच के अनुसार सोमवार की रात उन्हें सूचना मिली की सेक्टर 67 स्थित फ्लाइंग 7 क्लब में रेव पार्टी के दौरान कुछ विदेशी ड्रग्स की सप्लाई करते हैं।
क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची तो वहां ढेर सारे विदेशी नागरिक दिखे।
जब पुलिस ने सभी की तलाशी लेना शुरू किया तो 6-7 लोगों के झुंड ने पुलिस पर हमला बोल दिया।
हमलावर लात-घूंसों के अलावा आसपास पड़े सामान से पुलिस पर वार करने लगे।
पुलिस ने जैसे-तैसे तीन आरोपियों को काबू में किया।
इनमें एक महिला भी शामिल है।
हालांकि 2-3 आरोपी वहां से भाग निकले।
भागने वाले 2 नाइजीरियन नागरिकों के पास ड्रग्स होने की शंका है।
30 लोगों की रेव पार्टी पकड़े गए 3 विदेशी नागरियों में एक महिला भी शामिल है।
महिला का नाम अलीमा मुस्तफा है, जो नाइजीरिया से ही ताल्लुक रखती है।
दो अन्य माइकोलब और कमारा आरोपी साउथ अफ्रीका के रहने वाले हैं।
ये सभी दिल्ली के छतरपुर एरिया में रहते हैं।
पुलिस के अनुसार इस रेव पार्टी में लगभग 30 लोग शामिल थे।
वहीं विदेशियों का ये गिरोह रेव पार्टी में मौजूद लोगों को ड्रग्स की सप्लाई करने आया था।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
