अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

मधेपुरा:- खापुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं अध्यापक निवास वर्मा जी ने फीता काटकर किया

मधेपुरा/ आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के खापुर के एतिहासिक मैदान में निषाद क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट 2021 का उद्घाटन आलमनगर विधानसभा के राजद पूर्व विधायक प्रत्याशी नवीन कुमार निषाद एवं अध्यापक निवास वर्मा ने विधिवत सामूहिक फीता काटकर किया। पूर्व विधायक प्रत्याशी नवीन निषाद एवं अध्यापक निवास वर्मा ने उद्घाटन

मधेपुरा:- खापुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं अध्यापक निवास वर्मा जी ने फीता काटकर किया

Article Advertisement

मधेपुरा/ आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के खापुर के एतिहासिक मैदान में निषाद क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट 2021 का उद्घाटन आलमनगर विधानसभा के राजद पूर्व विधायक प्रत्याशी नवीन कुमार निषाद एवं अध्यापक निवास वर्मा ने विधिवत सामूहिक फीता काटकर किया।

Article Advertisement

पूर्व विधायक प्रत्याशी नवीन निषाद एवं अध्यापक निवास वर्मा ने उद्घाटन के बाद सभी खिलाड़ियों को उत्साहित व प्रोत्साहित भी किया और सहरसा एवं बेगूसराय टीम के सभी खिलाडियों का बिंदुवार परिचय लेकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की! पूर्व विधायक प्रत्याशी नवीन निषाद ने कहा कि क्रिकेट आज भारत के युवाओं की पहली पसंद है, क्रिकेट खेलने से इंसान स्वस्थ भी रहता है और क्रिकेट अगर मन लगाकर खेला जाए तब ऊंची राह कोई दूर नहीं। इसलिए हमें अपने आप में आत्मविश्वास व आत्मबल जगाने की जरूरत है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्साहित करते क्रिकेट दृढ़ निश्चय वह मजबूत संकल्प के साथ खेल कर अपने माता पिता के साथ साथ देश दुनिया प्रदेश व क्षेत्र में नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी। वहीं अध्यापक निवास बर्मा ने शिक्षा एवं खेल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां शिक्षा एक वैचारिक ज्ञान देती है, वही खेल एक ऐसी विधा है जिसमें वैचारिक के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। खेलों के माध्यम से युवा शक्ति में उर्जा का विकास होता है। यदि हम प्रतिदिन खेल खेलते हैं तो वह हमारे मानसिक कौशल को विकसित करता है। वह हमारे मनोवैज्ञानिक कौशल में भी सुधार लाता है। खेल से हमें प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता मिलती है। मैदान में खेल रहे क्रिकेट खिलाड़ियों से उत्साहित करते हुए कहा कि यदि कोई भी खेल को खेल भावना एवं अनुशासन से खेला जाए तो उसका अधिक लाभ मिलता है! आपको बता दें कि शुक्रवार को खापुर के मैदान पर निषाद क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच सहरसा बनाम बेगूसराय के बीच खेला गया जिसमें सहरसा की टीम के कप्तान गुलहसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सहरसा की पूरी टीम ने बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 98 रन बनाकर बेगूसराय के लिए 99 रन का लक्ष्य रखा, वही जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने केवल 2 विकेट खोकर 14 ओवर 4 गेंद में ही 99 रन का लक्ष्य पुरी कर जीत हासिल कर ली । मैच का मैन ऑफ द मैच बेगूसराय के सत्यम पठान को रतवारा थाना प्रभारी रामनिवास चौधरी के द्वारा सम्मानित किया गया! इन्होंने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट भी चटकाए एवं आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाकर अपनी टीम बेगूसराय को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाया । मौके पर कॉमेंटेटर- कुंज बिहारी, अनिल सिंह , स्कोरर सिद्धेश्वरी कुमार सिंह , निर्णायक प्रभु नारायण एवं राजेश सिंह, सुदेश सिंह सहित दर्शक दीर्घा में खचाखच भरे दर्शकों सहित अन्य कमेटी के सदस्य मैच का आनंद उठाने में लुफ्त दिखे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read