विदेश जाने के इच्छुक भारतीयों को झटका!
H-IB वीजा महंगा होने के आसार H-IB Visa America Cost Update: अमेरिका में नौकरी करने के लिए अनिवार्य H-IB वीजा और महंगा होने की संभावना है।
पहले से ही इसके लिए 6 लाख रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
अब अमेरिका से अवैध अप्रवासियों के निर्वासन के बाद इसके रेट और बढ़ सकते हैं।
H-IB Visa Cost Hike Update: विदेश जाने के इच्छुक भारतीयों को अमेरिका ने बड़ा झटका दिया है।
दरअसल, अमेरिका में काम करने का सपना देखने वाले भारतीयों के लिए H-1B वीजा सबसे पसंदीदा वीजा है।
H-1B वीजा के लिए लॉटरी सिस्टम की जरूरत होती है और इसकी कीमत 6.1 लाख रुपये तक हो सकती है।
अब अमेरिका से अवैध प्रवासियों के निर्वासन के बाद यह और महंगा हो सकता है।
दरअसल, भारतीयों के लिए अमेरिका में पढ़ाई या नौकरी करने जाना काफी महंगा है।
वीजा अप्लाई करने से लेकर अमेरिका पहुंचते तक काफी खर्चा हो जाता है, लेकिन भारतीयों के लिए H-1B वीजा के लिए आवेदन करने का खर्च कई चीजों पर निर्भर करती है, जैसे एम्पलॉयर, रोजगार देने वाली कंपनी का साइज और प्रीमियम प्रोसेसिंग आदि।
यह खर्च लाखों रुपये में होता है, लेकिन कई भारतीय यह खर्च अफोर्ड नहीं कर पाते।
इस साल 7 मार्च से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन इंडिया टूडे की रिपोर्ट के लिए H-1B वीजा के लिए आवेदन करने की लागत 167830 रुपये (2010 अमेरिकी डॉलर) से लेकर 613140 रुपये (7380 अमेरिकी डॉलर) तक हो सकती है।
सामान्य H-1B आवेदन के लिए फीस 38230 रुपये (USD 460) है, जो सभी आवेदकों पर लागू होती है।
वीजा के लिए आवेदन करते समय यह प्राथमिक फीस है।
अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 सेशल के लिए 72% भारतीयों ने H-1B वीजा हासिल किया, जबकि चीनी के 12% लोगों को यह वीजा मिला।
इस साल H-1B वीजा कैप लॉटरी के लिए रजिस्ट्रेशन 7 मार्च 2025 को शुरू होगा और 24 मार्च 2025 तक चलेगा।
इसके तहत मिलने वाली नौकरियों का सेशन 1 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा, जो शुरुआती 3 साल तक वैलिड रहेगा।
इसके बाद H-1B वीजा पर अमेरिका में रहने के पीरियड को 6 साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
कंपनी के साइज अनुसार ऐसे लगती फीस अमेरिका में पहुंचने के बाद ग्रीन कार्ड अप्लाई करने और लंबे समय तक वहां रहने के लिए I-140 फॉर्म भरते हैं।
H-1B वीजा के लिए आवेदन फीस के अलावा एंटी फ्रॉड फीस देनी पड़ती है, जो 41500 रुपये (500 अमेरिकी डॉलर) के बराबर है।
American Competitiveness and Workforce Improvement Act (ACWIA) फीस वर्कफोर्स ट्रेनिंग के लिए दी जाती है और यह 62250 रुपये (750 अमेरिकी डॉलर) से लेकर 124500 रुपये (1500 अमेरिकी डॉलर) तक हो सकता है।
25 से कम कर्मचारियों वाले एम्पलॉयर को 62250 रुपये (750 अमेरिकी डॉलर) का न्यूनतम शुल्क देना होगा, जबकि 25 या अधिक कर्मचारियों वाले एम्पलॉयर को 124500 रुपये (1500 अमेरिकी डॉलर) फीस देनी होगी।
50 से ज्यादा कर्मचारियों वाले एम्पलॉयर को 49800 रुपये (600 अमेरिकी डॉलर) फीस देनी होगी।
कुल मिलाकर अलग-अलग वजहों से वीजा के लिए आवेदन करने का खर्च 167830 रुपये (2010 अमेरिकी डॉलर) से लेकर 613140 रुपये (7380 अमेरिकी डॉलर) तक हो सकती है।
Article Advertisement
World
विदेश जाने के इच्छुक भारतीयों को झटका! H-IB वीजा महंगा होने के आसार
विदेश जाने के इच्छुक भारतीयों को झटका! H-IB वीजा महंगा होने के आसार H-IB Visa America Cost Update: अमेरिका में नौकरी करने के लिए अनिवार्य H-IB वीजा और महंगा होने की संभावना है। पहले से ही इसके लिए 6 लाख रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। अब अमेरिका से अवैध अप्रवासियों के निर्वासन के बाद इसके रेट और बढ़ सक

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
Hormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतरा

World
दुनिया में बन रहा नया Power Center? SCO में साथ दिखे Modi-Xi-Putin, Pakistan के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश

World
रूस का Odesa पर बड़ा हमला: Ukraine का सबसे अहम Port निशाने पर, क्या दुनिया में फिर बढ़ेंगी अनाज की कीमतें?

India
UP के बागपत में भीषण हादसा: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 13 की मौत; कई की हालत गंभीर

India
दिल्ली के Satya Niketan में छात्रों से भरी PG बिल्डिंग ढही: 7 की मौत, मालिक राजस्थान से पकड़ा गया; 5 MCD अधिकारी Suspend
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15112 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15112 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
