अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Technology

हैकर्स ने बग के जरिए करोड़ों आईफोन और आईपैड यूजर्स का डाटा किया चोरी, एपल ने कहा जल्द करेंगे ठीक

वैसे तो एपल के आईफोन और आईपैड को विश्व में सबसे सुरक्षित डिवाइसेज की गिनती में गिना जाता है। लेकिन हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि 50 करोड़ आईफोन और आईपैड यूजर्स का डाटा चोरी हुआ है। साइबर सिक्यॉरिटी कंपनी ZecOps के अनुसार, हैकर्स एक बग के जरिए पिछले 8 सालों से यूजर्स क

हैकर्स ने बग के जरिए करोड़ों आईफोन और आईपैड यूजर्स का डाटा किया चोरी, एपल ने कहा जल्द करेंगे ठीक

Article Advertisement

वैसे तो एपल के आईफोन और आईपैड को विश्व में सबसे सुरक्षित डिवाइसेज की गिनती में गिना जाता है। लेकिन हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि 50 करोड़ आईफोन और आईपैड यूजर्स का डाटा चोरी हुआ है। साइबर सिक्यॉरिटी कंपनी ZecOps के अनुसार, हैकर्स एक बग के जरिए पिछले 8 सालों से यूजर्स का डाटा चोरी कर रहे थे।

Article Advertisement

इसके साथ ही इस हैकिंग में एपल ई-मेल का भी उपयोग हुआ है। साइबर हमले से मिली बग की जानकारी साइबर सिक्योरिटी कंपनी के चीफ जूक एवराहम का कहना है कि इस बग की जानकारी तब मिली जब हम पिछले साल एक साइबर अटैक की जांच कर रहे थे। वहीं, जूक का मानना है कि हैकर्स ने ज्यादा-से-ज्यादा यूजर्स का डाटा चोरी करने के लिए इस बग का उपयोग किया है। हाई प्रोफाइल यूजर्स का डाटा हुई लीक साइबर सिक्योरिटी कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार, हैकर्स अधिकतर हाई-प्रोफाइल यूजर्स को अपना निशाना बनाते थे। इसके लिए हैकर्स फर्जी ई-मेल का सहारा लेते थे। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि हैकर्स ई-मेल खोले जाने पर यूजर्स के डिवाइस में वायरस वाले कोड डाल देते थे, जिसके बाद उन्हें पूरा कंट्रोल मिल जाता था। हैकर्स मेल एप को कर देते थे क्रैश हैकर्स यूजर्स का डाटा हैक करने के लिए अलग से कोडिंग करते थे। जैसे ही यूजर्स ई-मेल एप को ओपन करते थे, तो यह एप अपने-आप क्रैश हो जाता था। इससे हैकर्स को यूजर के डिवाइस का पूरा एक्सेस मिल जाता था। रिपोर्ट से यह भी जानकारी मिली है कि इस हैकिंग में यूजर्स की फोटो से लेकर कॉन्टैक्ट तक चोरी हुए थे। एपल ने माना सॉफ्टवेयर में मौजूद था बग एपल ने माना है कि आईफोन और आईपैड में ईमेल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एप में बग मौजूद था। वहीं, कंपनी ने कहा है कि इस बग को खत्म करने के लिए अपडेट तैयार कर लिया गया है और इसे जल्द ही सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा। Source :- Amar ujala

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read