अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

हाजीपुर के एक कंपनी में बड़ा हादसा, गैस रिसाव की चपेट में आए 40 लोग

हाजीपुर के एक कंपनी में बड़ा हादसा, गैस रिसाव की चपेट में आए 40 लोग   हाजीपुर में कल देर रात बड़ी घटना हो गई. जिसकी चपेट में कई लोग आ गए. जिले के औद्योगिक क्षेत्र स्थित राज फ्रेश डेरी कंपनी में अचानक शनिवार की रात अमोनिया गैस का रिसाव होने लग गया. जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया.   हाजीपुर मे

हाजीपुर के एक कंपनी में बड़ा हादसा, गैस रिसाव की चपेट में आए 40 लोग

Article Advertisement

हाजीपुर के एक कंपनी में बड़ा हादसा, गैस रिसाव की चपेट में आए 40 लोग   हाजीपुर में कल देर रात बड़ी घटना हो गई. जिसकी चपेट में कई लोग आ गए. जिले के औद्योगिक क्षेत्र स्थित राज फ्रेश डेरी कंपनी में अचानक शनिवार की रात अमोनिया गैस का रिसाव होने लग गया. जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया.   हाजीपुर में कल देर रात बड़ी घटना हो गई. जिसकी चपेट में कई लोग आ गए. जिले के औद्योगिक क्षेत्र स्थित राज फ्रेश डेरी कंपनी में अचानक शनिवार की रात अमोनिया गैस का रिसाव होने लग गया. जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया. गैस रिसाव में 10 कर्मी साहित 40 लोग गैस की चपेट में आ गए. जिसके बाद सभी की हालत खराब होने लग गई. जिसे देखते हुए सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है. जहां एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर है. एक व्यक्ति की हुई मौत मामले को लेकर बताया जा रहा है कि देर रात अचानक राज फ्रेश डेरी कंपनी से गैस का रिसाव होने लग गया. उस वक्त कंपनी में कई मजदूर काम कर रहे थे. जो इसकी चपेट में आ गए. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक दीनानाथ सिंह 55 वर्षिय जो कि पटना के मनेर का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना के दौरान सभी मजदूर इधर - उधर भागने लग गए थे. जिससे कई लोग घायल भी हो गए. सभी को सदर अस्पताल हाजीपुर और आसपास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.   QRT को जांच पड़ताल के लिए बुलाया गया वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय अधौगिक थाने की पुलिस एवं वैशाली पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार और वैशाली डीएम यशपाल मीणा ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है. सूचना मिलने पर कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और पानी का छिड़काव कर गैस के रिसाव को रोका गया है. जिसके बाद अमोनिया गैस के रिसाव पर काबू पाया गया है. मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और अमोनिया गैस की प्रसार को खत्म करने के लिए पटना से QRT को जांच पड़ताल के लिए बुलाया गया है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read