अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
India

सिवान में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही घायल, शराब तस्करों पर शक

बिहार में शराबबंदी कानून की पोल लगातार खुल रही है. अब शराब तस्करों पर लगाम लगानेवाली यानि खाकी भी सुरक्षित नहीं हैं. ताजा मामले में एक बार फिर से पुलिस टीम पर संदिग्ध शराब तस्करों द्वारा हमला किया गया है. मामला सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र का है जहां, बेरीकेटिंग कर चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्व

सिवान में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही घायल, शराब तस्करों पर शक

Article Advertisement

बिहार में शराबबंदी कानून की पोल लगातार खुल रही है. अब शराब तस्करों पर लगाम लगानेवाली यानि खाकी भी सुरक्षित नहीं हैं. ताजा मामले में एक बार फिर से पुलिस टीम पर संदिग्ध शराब तस्करों द्वारा हमला किया गया है. मामला सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र का है जहां, बेरीकेटिंग कर चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा जब एक संदिग्ध वाहन को रुकने का संकेत दिया गया तो वाहन नहीं रुका और भाग निकला. वहीं, पुलिस टीम द्वारा जब वाहन का पीछा किया गया तो पुलिस की गाड़ी पर ही हमला कर दिया गया. इस घटना में एक सिपाही जो पुलिस के वाहन को चला रहा था वो गंभीर रूप से घायल हो गया है. शराब ले जाने की मिली थी सूचना दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माधवपुर गांव के समीप से कुछ शराब तस्कर गाड़ी में शराब लादकर निकलने वाले हैं. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके बेरीकेटिंग करके आने-जानेवाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी. चेकिंग के क्रम में एक पिकअप तेजी से आती दिखी. पुलिसवालों ने पिकअप को रुकने का इशारा किया लेकिन पिकअप वैन चालक ने वाहन को रोकने की जगह उसकी गति और बढ़ा दी. पुलिस ने भी वाहन के पीछा किया तो पिकअप वाहन पर सवार दूसरे आसामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया.   हमले में सिपाही घायल पिकअप सवार बदमाशों द्वारा किए गए हमले में पुलिस वाहन का चालक सिपाही घायल हो गया. घायल सिपाही की पहचान अरविंद के रूप में हुई है. अरविंद को इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ पुलिस पिकअप की पहचान करने में जुटी है. समाचार प्रेषण तक पुलिस द्वारा पिकअप वैन को पकड़ा नहीं गया था.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read