अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

बरेली जिला जेल में बंदी ने लगाई फांसी

बरेली जिला जेल में बंदी ने लगाई फांसी बरेली (उप्र) 19 जून (भाषा) बरेली जिला जेल में 32 वर्षीय एक बंदी ने शुक्रवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने बंदी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जेल प्रशासन के अनुसार यह बंदी मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप

बरेली जिला जेल में बंदी ने लगाई फांसी

Article Advertisement

बरेली जिला जेल में बंदी ने लगाई फांसी बरेली (उप्र) 19 जून (भाषा) बरेली जिला जेल में 32 वर्षीय एक बंदी ने शुक्रवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने बंदी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जेल प्रशासन के अनुसार यह बंदी मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में जेल में बंद था।

Article Advertisement

जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने शनिवार को बताया कि जिले के सरोली थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर के भूरा (32) को पुलिस ने चार फरवरी को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेजा गया था। सिंह के अनुसार जिला जेल में उसे पृथक-वास बैरक में रखा गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात एक अन्य बंदी बेरिक शौचालय में गया तो उसने देखा कि भूरा ने शौचालय के दरवाजे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने तत्काल इस घटना की जानकारी ड्यूटी पर तैनात बंदी रक्षक को दी। जेल अधीक्षक सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read