अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

पलामू में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

पलामू में पेड़ से लटका मिला युवक का शव मेदिनीनगर, 19 सितंबर (भाषा) झारखंड में पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में रविवार को चिरैली गांव के पास गिद्दी में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है या यह हत्या का मामला है इस बात की जांच की जा रही है।

पलामू में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Article Advertisement

पलामू में पेड़ से लटका मिला युवक का शव मेदिनीनगर, 19 सितंबर (भाषा) झारखंड में पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में रविवार को चिरैली गांव के पास गिद्दी में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है या यह हत्या का मामला है इस बात की जांच की जा रही है।

Article Advertisement

छत्तरपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच तेज कर दी गयी है। युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि युवक अपने घर के नजदीक बथान पर मवेशियों की रखवाली के लिए रात में रुका था। रविवार सुबह मवेशी चराने गये लोगों ने शव को देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर जंगल झाड़ी से घिरे उक्त स्थल के समीप उसका शव ताड़ के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read