BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
India

हरियाणा : पानीपत की फैक्टरी में लगी भीषण आग

Published: 23/10/2021, 7:37:18 am197 viewsSeemanchal Live

हरियाणा : पानीपत की फैक्टरी में लगी भीषण आग चंडीगढ़, 22 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के पानीपत जिले की एक फैक्टरी में शुक्रवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की आग बुझ

हरियाणा : पानीपत की फैक्टरी में लगी भीषण आग
हरियाणा : पानीपत की फैक्टरी में लगी भीषण आग चंडीगढ़, 22 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के पानीपत जिले की एक फैक्टरी में शुक्रवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की आग बुझाने वाली 13 गाड़ियों ने 10 घंटे से भी अधिक समय की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि उक्त फैक्टरी में 'कालीन' और 'बाथ मैट' का निर्माण होता था और यह आवासीय इलाके के नजदीक अवस्थित है। एहतियातन आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि यह फैक्टरी जाटल रोड पर अवस्थित है। पानीपत दमकल केंद्र के अधिकारी यादविंदर शर्मा ने फोन पर बताया, ‘‘हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की तत्काल जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि आग पूरी तरह से बुझाने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। इस बीच, पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर हालात की निगरानी कर रहे हैं। पानीपत से भाजपा विधायक प्रमोद विज भी घटनास्थल पर पहुंचे।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read