अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

हरियाणा: किसान की हत्या कर शव सड़क पर फेंका

हरियाणा: किसान की हत्या कर शव सड़क पर फेंका सोनीपत, छह अक्टूबर (भाषा) हरियाणा में सोनीपत जिले के गांव कथूरा में एक किसान की हत्या करके शव को सांघी रोड पर नग्न अवस्था में फेंक दिया गया। जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो किसान का शव दिखा। बरोदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर

हरियाणा: किसान की हत्या कर शव सड़क पर फेंका

Article Advertisement

हरियाणा: किसान की हत्या कर शव सड़क पर फेंका सोनीपत, छह अक्टूबर (भाषा) हरियाणा में सोनीपत जिले के गांव कथूरा में एक किसान की हत्या करके शव को सांघी रोड पर नग्न अवस्था में फेंक दिया गया। जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो किसान का शव दिखा।

Article Advertisement

बरोदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव कथूरा के सोमबीर ने बताया कि उसका छोटा भाई संदीप उर्फ चीचा खेती करता था। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को संदीप घर से किसी काम के लिए निकला था। सोमबीर ने आरोप लगाया कि संदीप ने बस स्टैंड पर केहर सिंह के कमरे में सोनू व समुद्र के साथ शराब पी थी। इसके बाद संदीप का शव कथूरा-सांघी रोड पर नग्न अवस्था में मिला। उन्होंने बताया कि शव पर जख्म के निशान थे और उसे जानवरों ने बुरी तरह से नोंच रखा था। बरोदा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि संदीप के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने किसी से रंजिश की बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read