BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Border News

राजस्थान हरियाणा गुजरात से पहुंचे हजारों किसान शाहजहांपुर बॉर्डर पर आंदोलित हैं

Published: 17/12/2020, 8:03:41 pm330 viewsSeemanchal Live

संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व में और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (AIKSCC) के आह्वान पर राजस्थान, हरियाणा, गुजरात से पहुंचे हजारों किसान शाहजहांपुर बॉर्डर पर आंदोलित हैं। पिछले 4 दिनों से किसान जयपुर-दिल्ली हाईवे की शाहजहांपुर सीमा पर बैठे हुए हैं। किसान दिल्ली की ओर कूच करना चाहते हैं, ल

राजस्थान हरियाणा गुजरात से पहुंचे हजारों किसान शाहजहांपुर बॉर्डर पर आंदोलित हैं
संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व में और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (AIKSCC) के आह्वान पर राजस्थान, हरियाणा, गुजरात से पहुंचे हजारों किसान शाहजहांपुर बॉर्डर पर आंदोलित हैं। पिछले 4 दिनों से किसान जयपुर-दिल्ली हाईवे की शाहजहांपुर सीमा पर बैठे हुए हैं। किसान दिल्ली की ओर कूच करना चाहते हैं, लेकिन हरियाणा पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर किसानों को सीमा पर ही रोका हुआ है, जिसके कारण जयपुर-दिल्ली हाईवे चार दिन से जाम है। सीमा पर बैठे आंदोलित किसानों का काफिला लगातार बढ़ता जा रहा है और राजस्थान व हरियाणा के सभी इलाकों से किसान शाहजहांपुर बॉर्डर पर बने किसान मोर्चे की ओर कूच कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के कोटा, झुंझनु, सीकर, चुरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ से किसान अपने दर्जर्नों ट्रेक्टर ट्रालियों के साथ पहुंच रहे हैं। आंदोलित किसानों को सभी सामाजिक वर्गों का समर्थन मिल रहा है। आज शाहजहांपुर मोर्चे पर श्रीगंगानगर,गुरुद्वारा बुड्ढा जोहङ,कोटा शहर से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने किसानों के लिए लंगर (खाने-पीने) की व्यवस्था कर दी है। इसके अलावा आसपास के गांव से लोग दूध, सब्जी, लस्सी, चीनी, अनाज जैसी खाद्य सामग्री भी पहुंचाकर गए हैं और आसपास के गांव की पंचायतों ने हर रोज खाद्य सामग्री पहुंचााने का वादा भी किया है।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read