हरियाणा में चुनाव से पहले BJP को झटका, पूर्व मंत्री बोले- CM की सुनते तो बगावत न होती Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में बीजेपी की बगावत पर अब पूर्व मंत्री ने खुलकर बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि अगर टिकट वितरण के दौरान सीएम सैनी अपनी बात रखते तो आज यह स्थिति नहीं बनती।
Bihar
हरियाणा में चुनाव से पहले BJP को झटका, पूर्व मंत्री बोले- CM की सुनते तो बगावत न होती
हरियाणा में चुनाव से पहले BJP को झटका, पूर्व मंत्री बोले- CM की सुनते तो बगावत न होती Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में बीजेपी की बगावत पर अब पूर्व मंत्री ने खुलकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर टिकट वितरण के दौरान सीएम सैनी अपनी बात रखते तो आज यह स्थिति नहीं बनती। Rebellion in Haryana

Article Advertisement
Article Advertisement
Rebellion in Haryana BJP: हरियाणा में बीजेपी की सूची जारी होने के बाद अब तक कई बड़े नेता और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता इस्तीफा दे चुके हैं।
इस बीच पूर्व मंत्री करण देव कंबोज ने कहा कि यदि सीएम नायब सिंह सैनी ने टिकट वितरण के दौरान अपनी बात रखी होती तो इस बगावत को रोका जा सकता था।
बता दें कि पार्टी अब तक सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।
वहीं कांग्रेस ने 4 सीटों पर अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं जबकि आज विधानभा चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है।
महेंद्रगढ़ सीट से पूर्व मंत्री और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके रामबिलास शर्मा ने टिकट कटने के बाद महेंद्रगढ़ से अपना नामांकन दाखिल किया है।
ऐसे में अब लग रहा है कि वे पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
पार्टी ने यहां से कंवर सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है।
वहीं उधर हथीन विधानसभा सीट से पूर्व विधायक केहर सिंह रावत ने टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ दी।
असंध सीट से टिकट नहीं मिलने पर जिले राम शर्मा भी पार्टी से नाराज हैं।
इंद्र्रजीत ने किया सीएम बनने का दावा ऐसे में करण देव कंबोज के बयान से हरियाणा की सियासत अचानक से गरमा गई है।
कंबोज का यह बयान राव इंद्रजीत सिंह के बयान के बाद आया है।
इंद्रजीत सिंह ने दो दिन पहले गुरुग्राम में कहा था कि लोग चाहते हैं कि वे सीएम बनें।
उनके इस बयान पर केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि विधानसभा चुनाव सीएम सैनी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
यानि तय है कि चुनाव के बाद सैनी ही सीएम बनेंगे।
सीएम सैनी की राय को नहीं मिली तवज्जो कंबोज ने पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि टिकट पाने के हकदार कई नेताओं को नजर अदांज कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि जब नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया गया था तो पार्टी का ग्राफ काफी ऊपर चला गया था लेकिन टिकट वितरण के दौरान सीएम नायब सिंह की एक नहीं सुनी गई।
इसलिए पार्टी को प्रदेश में बगावत का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व मंत्रियों के टिकट कटे तो फूट-फूटकर रोए बता दें बीजेपी ने 4 सितंबर को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।
लिस्ट में सैनी सरकार में मंत्री बिशंभर सिंह का टिकट काट दिया गया था।
उनकी बवानी खेड़ा रिजर्व सीट से पार्टी ने कपूर वाल्मीकि को मैदान में उतारा था।
इसके बाद उनकी रूलाई फूट पड़ी।
वहीं सोनीपत से निवर्तमान विधायक और मंत्री कविता जैन भी टिकट कटने के बाद रो पड़ी थीं।
सभी बागियों को मना लेंगे वहीं पार्टी में टिकट कटने के बाद हुई बगावत पर केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि एक सीट पर कई दावेदार हो सकते हैं।
अगर किसी को टिकट नहीं मिलता है तो कुछ नाराजगी हो सकती है और ऐसा हर चुनाव में होता है।
खट्टर ने कहा कि हम बागी नेताओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं।
सभी को मतदान से पहले मना लिया जाएगा।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
21 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण
20 views
#4प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#5छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी
19 views
#6जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद
18 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15235 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
