‘चुनाव में मेरी हत्या की साजिश रची गई…’, मंत्री अनिल विज के आरोपों से हरियाणा में सनसनी Haryana News: अंबाला कैंट से विधानसभा चुनाव जीतकर मंत्री बने अनिल विज ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव में उनको हराने के लिए साजिशें रची गई।
Crime
‘चुनाव में मेरी हत्या की साजिश रची गई…’, मंत्री अनिल विज के आरोपों से हरियाणा में सनसनी
‘चुनाव में मेरी हत्या की साजिश रची गई…’, मंत्री अनिल विज के आरोपों से हरियाणा में सनसनी Haryana News: अंबाला कैंट से विधानसभा चुनाव जीतकर मंत्री बने अनिल विज ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनको हराने के लिए साजिशें रची गई। कुछ लोग दूसरों के इशारे पर उनके खिलाफ काम कर रहे थे। अनिल

Article Advertisement
Article Advertisement
कुछ लोग दूसरों के इशारे पर उनके खिलाफ काम कर रहे थे।
अनिल विज ने क्या-क्या आरोप लगाए?
विस्तार से इनके बारे में जानते हैं।
Ambala News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
अनिल विज बीजेपी के कद्दावर नेता हैं।
वे सातवीं बार अंबाला कैंट से जीतकर विधायक बने हैं।
इससे पहले विज मनोहर सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं।
इस बार नायब सैनी सरकार में भी उनको मंत्री बनाया गया है।
विज को बिजली, परिवहन और श्रम मंत्रालय दिया गया है।
विज ने कहा कि उनको हरवाने के लिए प्रशासन ने पूरी कोशिश की।
उनकी हत्या तक की साजिश रची गई।
मंत्री ने आरोप लगाने के बाद जांच की मांग भी की है।
विज अंबाला छावनी विधानसभा सीट पर जीत के लिए एक धन्यवादी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज ने समर्थन देने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।
विज ने इस दौरान खुलासा किया कि उनके खिलाफ साजिशें रची गईं।
कई अफसरों ने उनके खिलाफ काम किया, इसकी जांच होनी चाहिए।
नगर परिषद ने उनकी स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य तक रोक दिया।
कई दूसरे काम भी नहीं हुए।
खून खराबा करने की कोशिश अनिल विज ने दावा किया कि चुनाव में उनके खिलाफ खून-खराबा करने की कोशिश भी की गई।
ताकि अनिल विज या उनके कार्यकर्ता मर जाएं।
चुनाव प्रभावित करने के लिए काफी कोशिशें हुई।
विज ने कहा कि शाहपुर गांव की धर्मशाला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इसकी परमिशन भी चुनाव आयोग से ली गई थी।
चुनाव आयोग पुलिस से एनओसी लेकर ही परमिशन देता है।
जब वे कार्यक्रम में गए तो वहां काफी लोग मौजूद थे।
कई लोग लाठी-डंडे लेकर आए और मारपीट शुरू हो गई।
लेकिन उन्होंने और कार्यकर्ताओं ने धैर्य नहीं खोया।
सवाल ये उठता है कि उस दौरान पुलिस कहां थी?
अगर कुछ गलत होता तो उनको जिम्मेदार ठहराया जाता।
विज ने खुलासा किया कि उनको जेड सुरक्षा मिली थी।
लेकिन घटना से एक दिन पहले आधी सिक्योरिटी हटा ली गई।
उस दिन सीआईडी कहां थी, क्या उसको घटना के बारे में जानकारी नहीं थी?
इसी तरह की घटना गरनाला गांव में हुई थी।
कार्यक्रम से पहले उन्होंने डीजीपी, डीसी, चुनाव आयोग, एसपी और आरओ को पूरे कार्यक्रम की जानकारी दे दी थी।
लेकिन वहां भी उनके साथ कई लोगों की झड़प हुई।
अगर कुछ भी गलत हो जाता तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होता?
विज ने तंज कसा कि पुलिस प्रशासन उनको हराने की कोशिश कर रहा था।
आशीष नामक शख्स पर निशाना साधा विज ने कहा कि उनके कुछ कार्यकर्ताओं को भी इस दौरान बगावत करने के लिए उकसाया गया।
लेकिन मुझे भरोसा था कि मैं चुनाव जीतूंगा।
चुनाव परिणामों के दिन सभी एग्जिट पोल्स गलत साबित हुए।
बीजेपी ने जीत दर्ज की।
विज ने कहा कि कसाई के कहने से भैंस नहीं मरा करती।
इस दौरान उन्होंने आशीष तायल नामक शख्स पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि इस सज्जन ने नायब सैनी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डाला ताकि वह अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रभावित कर सके।
मैं जानता हूं कि उनके मुख्यमंत्री सैनी के साथ क्या संबंध हैं?
इस फोटो को तुरंत हटा देना चाहिए।
हम अपने सीएम का नाम बदनाम नहीं होने देंगे।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
