Hathras Stampede: हाथरस भगदड़ मामले में मुख्य आरोपी और 1 लाख के इनामी देव प्रकाश मधुकर ने किया सरेंडर, भोले बाबा का अब तक पता नहीं हाथरस के सत्संग में भगदड़ की घटना के बाद से ही मधुकर फरार था।
उसके परिवार के लोग भी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
देव प्रकाश मधुकर से पहले घटना के संबंध में 6 और लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
देव प्रकाश मधुकर को नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा का खास बताया जा रहा है।
हाथरस के सिकंदराराऊ में बीते मंगलवार को हुई भगदड़ के मामले में नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के खास और सत्संग के मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उस पर 1 लाख का इनाम घोषित था।
वहीं, भोले बाबा का अब तक अता-पता नहीं है।
भोले बाबा के वकील ने शुक्रवार को ये जरूर कहा था कि नारायण साकार हरि यूपी में ही हैं।
भोले बाबा के खास देव प्रकाश मधुकर के बारे में कहा जा रहा है कि उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है।
वहीं, न्यूज चैनल आजतक के मुताबिक देव प्रकाश मधुकर दिल्ली के नजफगढ़ और उत्तम नगर के बीच एक अस्पताल में था।
हाथरस पुलिस जानकारी मिलने पर वहां पहुंची और फिर देव प्रकाश मधुकर ने पुलिस के सामने सरेंडर किया।
हाथरस के सत्संग में भगदड़ की घटना के बाद से ही मधुकर फरार था।
उसके परिवार के लोग भी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
देव प्रकाश मधुकर से पहले घटना के संबंध में 6 और लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
देव प्रकाश मधुकर को नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा का खास बताया जा रहा है।
जानकारी मिली थी कि हाथरस में सत्संग के बाद जब भगदड़ मची और 121 लोगों की जान गई, तो मधुकर से भोले बाबा ने काफी देर तक फोन पर बात भी की थी।
इस बीच, हाथरस भगदड़ मामले में तेजी से जांच हो रही है।
एसआईटी ने अब तक 90 लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।
आगरा जोन के एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ हाथरस हादसे की जांच कर रही एसआईटी टीम की कमान संभाले हुए हैं।
एसआईटी में 3 सदस्य हैं।
अभी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का काम चल रहा है।
इससे पहले शुक्रवार को खबर आई थी कि एसआईटी ने हाथरस मामले की रिपोर्ट योगी आदित्यनाथ की सरकार को सौंप दी है, लेकिन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बयान जारी कर इसका खंडन किया था।
एडीजी के मुताबिक अब तक मिले सबूत आयोजकों के दोषी होने का संकेत दे रहे हैं।
Article Advertisement
Crime
Hathras Stampede: हाथरस भगदड़ मामले में मुख्य आरोपी और 1 लाख के इनामी देव प्रकाश मधुकर ने किया सरेंडर, भोले बाबा का अब तक पता नहीं
Hathras Stampede: हाथरस भगदड़ मामले में मुख्य आरोपी और 1 लाख के इनामी देव प्रकाश मधुकर ने किया सरेंडर, भोले बाबा का अब तक पता नहीं हाथरस के सत्संग में भगदड़ की घटना के बाद से ही मधुकर फरार था। उसके परिवार के लोग भी अभी फरार बताए जा रहे हैं। देव प्रकाश मधुकर से पहले घटना के संबंध में 6 और लोग गिरफ्ता

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
