अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

4 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

4 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या, मूकदर्शक बनी रही पुलिस भागलपुर के बबरगंज थाना इलाके में जमीन विवाद में एक 4 साल मासूम की जान चली गई. इस वारदात के दौरान मौके पर पुलिस भी खड़ी होकर तमाशा देखती रही   भागलपुर के बबरगंज थाना इलाके में जमीन विवाद में एक 4 साल मासूम की जान चली गई. इस वारदात के दौरा

4 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

Article Advertisement

4 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या, मूकदर्शक बनी रही पुलिस भागलपुर के बबरगंज थाना इलाके में जमीन विवाद में एक 4 साल मासूम की जान चली गई. इस वारदात के दौरान मौके पर पुलिस भी खड़ी होकर तमाशा देखती रही   भागलपुर के बबरगंज थाना इलाके में जमीन विवाद में एक 4 साल मासूम की जान चली गई. इस वारदात के दौरान मौके पर पुलिस भी खड़ी होकर तमाशा देखती रही. जानकारी के मुताबिक बच्चा पड़ोसी घर के बच्चों के साथ खेल रहा था. इस दौरान कुछ विवाद हुआ, जिसमें पहले दोनों घरों की महिलाओं में झड़प हुई. इसी बीच आरोपियों ने बच्चे को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. जब इसकी शिकायत बच्चे के पिता ने थाने में दी. उसके बाद पुलिस भी गांव में आयी. इसी दौरान पुलिस के सामने आरोपियों ने 4 साल के बच्चे को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला. वारदात के दौरान मूकदर्शक बनी रही पुलिस वहीं, बीच बचाव के लिए आए बच्चे के पिता और दादी को आरोपियों ने हमला कर दिया. फिलहाल इस पूरे वारदात में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं, परिजन ने थाने में बच्चे का शव रखकर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की है. बच्चे के पिता अरविंद यादव ने बताया कि प्रशासन के सामने ही आरोपी ने बच्चे की पिटाई की. जिसमें मेरे बेटे की मौत हो गई और मेरी मां और भाई को भी घायल कर दिया. आरोपियों ने बच्चे के पिता और दादी को भी किया घायल वहीं, मृतक की दादी शोभा देवी ने बताया छोटी सी घरेलू विवाद में बच्चे को पुलिस के सामने पटक पटककर जान से मार डाला. हम लोग छोड़ देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन आरोपियों ने हम लोगों की एक ना सुनी. वहीं, मृतक के चाचा अर्पित कुमार यादव ने बताया कि हम लोगों के बीच आपसी विवाद बरसों से चल रहा था. आज महिलाओं में झगड़ा हो गया. इस बीच मेरे 4 साल के भतीजे को पप्पू मंडल और उसके तीनों बेटे सौरभ कुंदन, गौरव और उसकी पत्नी सुनीता देवी ने मिलकर पीट-पीट कर मार डाला. जब हम लोग बीच बचाव करने गए तो हम लोगों के साथ भी बेरहमी से पेश आते हुए लाठी डंडे से हम लोगों को घायल कर दिया.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read