अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, परिजन ने SP से लगाई न्याय की गुहार

सहरसा: सौरबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत वार्ड नंबर 13 में हुए लड्डूकांत झा हत्या मामले में अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों का आक्रोश बढ़ गया है। घटना को दो महीने बीतने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई ठप है। इसी को लेकर मृतक के भतीजे गंगेश गुंजन ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को आवेद

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, परिजन ने SP से लगाई न्याय की गुहार

Article Advertisement

सहरसा: सौरबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत वार्ड नंबर 13 में हुए लड्डूकांत झा हत्या मामले में अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों का आक्रोश बढ़ गया है। घटना को दो महीने बीतने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई ठप है।

Article Advertisement

इसी को लेकर मृतक के भतीजे गंगेश गुंजन ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि नामजद आरोपी खुलेआम गांव की सड़कों पर घूम रहे हैं, जिससे न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे गांव में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि 11 जून की शाम 55 वर्षीय लड्डूकांत झा की हत्या जमीन विवाद के दौरान कर दी गई थी। वे जब विवादित जमीन पर मिट्टी गिराने का विरोध करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर बेरहमी से हमला कर दिया। बचाव के लिए पहुंचे भतीजे गंगेश गुंजन और अन्य ग्रामीणों को भी पीटा गया। गंभीर रूप से घायल लड्डूकांत झा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मामले में गंगेश गुंजन ने थाना में आवेदन देकर अखिलेश यादव, विमलेश यादव, मिथलेश यादव, फुकन यादव, प्रियरंजन यादव समेत आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर हत्या और मारपीट का आरोप लगाया था। लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read