अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Education

'पाकिस्तान की हार पर कश्मीरी छात्रों का हंगामा', बिहारी स्टूडेंट्स ने किया विरोध; पत्थरबाजी

'पाकिस्तान की हार पर कश्मीरी छात्रों का हंगामा', बिहारी स्टूडेंट्स ने किया विरोध; पत्थरबाजी जम्मू-कश्मीर के छात्रों का एक ग्रुप रविवार शाम को पंजाब के मोगा जिले के गल कलां गांव में लाला लाजपत राय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के परिसर में बिहार और अन्य राज्यों के छात्रों के साथ कथित तौर पर भिड़

'पाकिस्तान की हार पर कश्मीरी छात्रों का हंगामा', बिहारी स्टूडेंट्स ने किया विरोध; पत्थरबाजी

Article Advertisement

'पाकिस्तान की हार पर कश्मीरी छात्रों का हंगामा', बिहारी स्टूडेंट्स ने किया विरोध; पत्थरबाजी जम्मू-कश्मीर के छात्रों का एक ग्रुप रविवार शाम को पंजाब के मोगा जिले के गल कलां गांव में लाला लाजपत राय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के परिसर में बिहार और अन्य राज्यों के छात्रों के साथ कथित तौर पर भिड़ गया। इस घटना में दोनों पक्षों के कुछ छात्र घायल हुए हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद हंगामा शुरू हुआ। घायल छात्रों को जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 9 को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ सुखप्रीत सिंह बराड़ ने कहा, “किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। कुछ छात्रों को प्राथमिक उपचार से छुट्टी दे दी गई।” घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने कहा, 'लाला लाजपत राय कॉलेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों एक-दूसरे पर पथराव करते नजर आए। नारेबाजी की सूचना नहीं है।' प्रारंभिक जांच से पता चला है कि टी20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद कथित तौर पर झड़प हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर कश्मीरी छात्र एक विशेष समुदाय से थे। वे कथित तौर पर पाकिस्तान का समर्थन कर रहे थे। वहीं, बिहार और अन्य राज्यों के छात्रों के एक अन्य समूह ने कथित तौर पर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद दोनों गुटों के बीच झड़प हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। कॉलेज परिसर और छात्रावास के आसपास तुरंत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस बीच कश्मीरी छात्रों ने आरोप लगाया कि बिहार और अन्य राज्यों के छात्रों ने उनके धर्म के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। झड़प में घायल हुए एक कश्मीरी छात्र ने कहा, "जब उन्होंने हम पर पथराव किया तो हमने भी उसी तरह से जवाब दिया।"    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read