अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

बेगूसराय गोलीकांड में बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी, जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया आरोपी

बेगूसराय गोलीकांड में बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी, जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया आरोपी बिहार के बेगूसराय में हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीरियल फायरिंग का आरोपी जमुई के झाझा से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से फरार होने की कोशिश कर रहा था। झाझा रेल

बेगूसराय गोलीकांड में बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी, जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया आरोपी

Article Advertisement

बेगूसराय गोलीकांड में बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी, जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया आरोपी बिहार के बेगूसराय में हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीरियल फायरिंग का आरोपी जमुई के झाझा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Article Advertisement

आरोपी मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से फरार होने की कोशिश कर रहा था। झाझा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और पुलिस ने गुरुवार देर रात उसे ट्रेन में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। बेगूसराय गोलीकांड का शुक्रवार को पुलिस खुलासा कर सकती है। दो दिन पहले बेगूसराय में 30 किलोमीटर तक हुई सीरियल फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए थे। इस गोलीकांड से बिहार पुलिस और नीतीश सरकार विपक्ष और जनता के निशाने पर आ गई। अब तक की जांच के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने में दो बाइक सवार चार युवकों का हाथ था। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने एक अन्य आरोपी की भी गिरफ्तारी कर ली है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है। इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने वारदात में शामिल एक दहशतगर्द की पहचान की। जांच एजेंसियों ने गुरुवार को ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए दो संदिग्ध समेत कई बदमाशों को हिरासत में लिया। इनमें से एक युवक को गुरुवार की शाम एसपी योगेंद्र कुमार बछवाड़ा के गोधना के समीप एनएच- 28 स्थित घटनास्थल पर लेकर पहुंचे। नेशनल हाइवे पर पहली फायरिंग जहां से शुरू हुई थी, उस जगह उसे ले जाकर करीब 30 मिनट तक गहन पूछताछ की। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि यह युवक पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जारी तस्वीर में वही है जो वारदात के वक्त ऑरेंज शर्ट व हाफ पैंट पहने हुए था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read