पूर्णिया के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगी इसीजी मशीन पूर्णिया के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर इसीजी मशीन लगेगी।
सही खानपान के अभाव में दिल के रोगियों की संख्या बढ़ रही है।
इसलिए हार्ट चेकअप के लिए सभी पीएचसी में इसीजी मशीन लगायी जाएगी।
India
पूर्णिया के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगी इसीजी मशीन
पूर्णिया के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगी इसीजी मशीन पूर्णिया के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर इसीजी मशीन लगेगी। सही खानपान के अभाव में दिल के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए हार्ट चेकअप के लिए सभी पीएचसी में इसीजी मशीन लगायी जाएगी। अभी सदर अस्पताल में ही लोगों को यह सुविधा मिल रही है। यह

Article Advertisement
Article Advertisement
अभी सदर अस्पताल में ही लोगों को यह सुविधा मिल रही है।
यही नहीं मोबाइल मेडिकल टीम की व्यवस्था भी शुरू होने वाली है।
यह टीम बाइक पर सभी उपकरणों के साथ लैस होकर गलियों में जाकर उपचार करेगी।
इसके अलावा वेंटीलेटर की व्यवस्था भी की जाएगी।
सिविल सर्जन डॉ. मधुसूदन प्रसाद ने बताया कि आकांक्षी जिले के रूप में पूर्णिया जिले को प्राप्त तीन करोड़ की राशि स्वास्थ्य व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर खर्च की जाएगी।
इसके लिए तीन करोड़ का प्राक्कलन तैयार कर नीति आयोग को भेज दिया गया है।
वहां से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
बता दें कि स्वास्थ्य के मामले में देश में चौथी रैंकिंग आने पर पूर्णिया जिला को नीति आयोग के द्वारा तीन करोड़ की राशि इनाम में दी गयी थी।
जिलाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में पिछले दिनों जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई थी, जिसमें तीन करोड़ से होने वाले कार्यों का प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया था।
धमदाहा व भवानीपुर अस्पताल में सुधार के अलावा अनुमंडलीय अस्पताल, पीएचसी व रेफरल अस्पताल के विकास के लिए भी कदम उठाया जाने वाला है।
...प्रमंडल में अररिया में सबसे अधिक कुष्ठ रोगी पूर्णिया प्रमंडल के चार जिलों में सबसे अधिक कुष्ठ रोगी अररिया जिला में है।
अररिया जिला में 540 रोगी हैं।
जिले में पहले रोगियों की संख्या 570 थी।
272 नये रोगियों का निबंधन हुआ।
302 रोगमुक्त हुए।
इसी तरह पूर्णिया में अभी 269 मरीज हैं।
पहले 306 मरीज थे।
306 नये रोगियों का निबंधन हुआ।
343 रोग मुक्त हुए।
कटिहार में 136 कुष्ठ रोगी हैं।
पहले 151 रोगी थी।
60 नये रोगियों का निबंधन हुआ।
75 रोगमुक्त हुए।
इसी तरह किशनगंज जिला में 209 रोगी बचे हुए हैं।
पहले 262 थे।
101 का निबंधन हुआ।
154 रोग मुक्त हुए।
पूर्णिया प्रमंडल में 1154 कुष्ठ रोगी हैं।
पहले से 1289 थे।
739 नये रोगियों का निबंधन हुआ।
कुल 874 रोगी रोग मुक्त हुए।
सिविल सर्जन ने कहा कि कुष्ठ रोग माइक्रो बेक्टेरियम लेपरी नामक कीटाणु के कारण होता है।
समाज में इसे अभिशाप समझा जाता है जो कि गलत है।
यह बीमारी सौ फीसदी क्यूरेबल है।
बशर्ते कि समय पर इसका इलाज शुरू कर दिया जाये।
छह माह से एक साल में कुष्ठ रोगी ठीक हो सकते हैं।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
