अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

India

बारिश से दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार

बारिश से दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हुई बारिश से वायु प्रदूषण से काफी राहत मिली और खेतों में पराली जलाने के बावजूद हवा में पीएम 2.5 का योगदान केवल एक प्रतिशत रहा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु प्रदूषण का पूर्वानुमान लगाने वाली स

बारिश से दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार

Article Advertisement

बारिश से दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हुई बारिश से वायु प्रदूषण से काफी राहत मिली और खेतों में पराली जलाने के बावजूद हवा में पीएम 2.5 का योगदान केवल एक प्रतिशत रहा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु प्रदूषण का पूर्वानुमान लगाने वाली संस्था ‘सफर’ ने कहा है कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘अच्छी’ श्रेणी में 46 दर्ज किया गया। सफर ने बताया, ‘‘बारिश होने के कारण सतह नम होने से धूलकणों की हवा में मौजूदगी न्यूनतम होती है, जिसके कारण पीएम 10 कम हो जाता है। पश्चिमी विक्षोभ की उपस्थिति के कारण उत्तर भारत में छिटपुट वर्षा हुई है, जिससे जैव ईंधन कम जल रहा है। इस स्थिति में कम पीएम 2.5 के साथ एक्यूआई की स्थिति में सुधार हुआ है।’’ सफर के मुताबिक, ‘‘पराली जलाने की संख्या घटकर 170 रह गई है और पीएम 2.5 में इसका हिस्सा केवल एक प्रतिशत है। नम सतह धूल को हवा में बने रहने से रोकती है, जिससे दिल्ली में एक्यूआई अगले 24 घंटों के लिए ‘अच्छी’ श्रेणी में रहेगा और उसके बाद ‘संतोषजनक’ श्रेणी में हो जाएगा।’’ भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के आंकड़ों के अनुसार छह उत्तरी राज्यों में सामूहिक रूप से 60 खेतों में पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें से पंजाब में 57 घटनाएं हुईं, हरियाणा में एक और राजस्थान में पराली जलाने की दो घटनाएं हुईं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पराली जलाने की कोई घटना नहीं हुई।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read