अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर SSB और पुलिस की कार्रवाई, 9 लीटर नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की सघन चेकिंग: संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्ध लोगों और वाहनों की ज...नेपाल जा रहे दो युवक को किशोरी संग पकड़ा: इटवा में एसएसबी ने पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारीक्यों सब बिहारियों से नफरत करते हैं? पप्पू यादव ने पूछा सवाल, कहा- असम में बाढ़ आई तो सबसे मदद की थीबिहार के अगले बजट में छोटे उद्योगों पर होगी बारिश, नीतीश की बनाई कमेटी ने सम्राट सरकार को सौंपी रिपोर्टनशे के नेटवर्क पर शिकंजा, DGP के सख्त निर्देशरक्सौल सीमा पर 11 किलो चरस जब्त, 1 नेपाली गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर हवाला भंडाफोड़: ₹1.08 लाख जब्तभू माफिया की अफसरों से सेटिंग, फर्जी रजिस्ट्री से हड़प रहे जमीन; बिहार में बड़ा सिंडिकेटBihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर ब्रेक, 4 अक्टूबर से नहीं खुलेगा पोर्टल, ...बिहार MLC चुनाव: JDU के नीरज ने लिया नीतीश का आशीर्वाद, अब 5 को भरेंगे पर्चा, पर जीत पर 'अनंत' खतरा बरकरार?भारत-नेपाल सीमा पर SSB और पुलिस की कार्रवाई, 9 लीटर नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की सघन चेकिंग: संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्ध लोगों और वाहनों की ज...नेपाल जा रहे दो युवक को किशोरी संग पकड़ा: इटवा में एसएसबी ने पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारीक्यों सब बिहारियों से नफरत करते हैं? पप्पू यादव ने पूछा सवाल, कहा- असम में बाढ़ आई तो सबसे मदद की थीबिहार के अगले बजट में छोटे उद्योगों पर होगी बारिश, नीतीश की बनाई कमेटी ने सम्राट सरकार को सौंपी रिपोर्टनशे के नेटवर्क पर शिकंजा, DGP के सख्त निर्देशरक्सौल सीमा पर 11 किलो चरस जब्त, 1 नेपाली गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर हवाला भंडाफोड़: ₹1.08 लाख जब्तभू माफिया की अफसरों से सेटिंग, फर्जी रजिस्ट्री से हड़प रहे जमीन; बिहार में बड़ा सिंडिकेटBihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर ब्रेक, 4 अक्टूबर से नहीं खुलेगा पोर्टल, ...बिहार MLC चुनाव: JDU के नीरज ने लिया नीतीश का आशीर्वाद, अब 5 को भरेंगे पर्चा, पर जीत पर 'अनंत' खतरा बरकरार?

Article Advertisement

Bihar

मधेपुरा:- तीन दिन पहले महिला ने बच्ची को दिया था जन्म, पति ने कर दी पीट-पीटकर हत्या

मधेपुरा:- तीन दिन पूर्व जिस महिला ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया, पारिवारिक कलह में आकर पति ने उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने की नीयत से पति उसके शव को लेकर पिकअप से भाग भी रहा था। लेकिन मामले की जानकारी होने के बाद जब शंकरपुर पुलिस ने घेराबंदी की तो हत्यारा पति शव को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस

मधेपुरा:- तीन दिन पहले महिला ने बच्ची को दिया था जन्म, पति ने कर दी पीट-पीटकर हत्या

Article Advertisement

मधेपुरा:- तीन दिन पूर्व जिस महिला ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया, पारिवारिक कलह में आकर पति ने उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने की नीयत से पति उसके शव को लेकर पिकअप से भाग भी रहा था। लेकिन मामले की जानकारी होने के बाद जब शंकरपुर पुलिस ने घेराबंदी की तो हत्यारा पति शव को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि शंकरपुर के खाप टोला वार्ड-आठ निवासी विकास कुमार ने कटिहार जिला के सेमापुर की प्रीति कुमारी से प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ समय तक तो पति-पत्नी के बीच रिश्ता ठीक- ठाक रहा। लेकिन उसके बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर मामूली बातों को लेकर भी विवाद होने लगा। मामला बढ़ता देख कई बार स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई। बावजूद, प्रीति का दांपत्य जीवन ठीक नहीं हो पाया। इस बीच प्रीति ने तीन दिन पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया। घर में बेटी के जन्म लेने के बाद भी पति के व्यवहार में काेई सुधार नहीं हुआ। गुरुवार के रात्रि किसी बात पर आक्रोशित होकर पति विकास ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार के सभी लोग घर में ताला लगाकर फरार हो गए। जबकि शुक्रवार को दिन में लाश को पिकअप पर लादकर उसे ठिकाने लगाने के लिए विकास घर से कुमारखंड के ओर निकल गया। लेकिन पुलिस को घटना की सूचना मिल गई। खून से सने कपड़े मिलने पर गहराया शक इसके बाद थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने आरोपी पति के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहां से पुलिस को आंगन में चापाकल पर खून बिखरा हुआ और घर के पीछे से खून से सनी रुमाल व अन्य कपड़ा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस का शक, सच्चाई में बदल गया। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि लाश बरामदगी के लिए जब दबाव बढ़ाया गया, ताे आरोपी पति विकास शव को पिकअप पर छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के ससुराल के सभी लोग फरार हैं। जबकि मृतका के मायके के लोगों के आने व उनके द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दारोगा उमेश सिंह व थाना रिजर्व पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read