अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

बिहारः ठगों ने DGP को भी नहीं छोड़ा, एसके सिंघल का फोटो लगा व्हाट्सएप पर मांगे रुपए; EOU में FIR दर्ज

बिहारः ठगों ने DGP को भी नहीं छोड़ा, एसके सिंघल का फोटो लगा व्हाट्सएप पर मांगे रुपए; EOU में FIR दर्ज बिहार में ठगों के मंसूबे इतने बुलंद हैं कि वे DGP जैसे बिहार पुलिस के सर्वोच्च पदाधिकारी को टारगेट करने से भी नहीं हिचकते। डीजीपी एसके सिंघल का फोटो लगाकर व्हाट्सएप पर पदाधिकारियों से रुपए मांगने का

बिहारः ठगों ने DGP को भी नहीं छोड़ा, एसके सिंघल का फोटो लगा व्हाट्सएप पर मांगे रुपए; EOU में FIR दर्ज

Article Advertisement

बिहारः ठगों ने DGP को भी नहीं छोड़ा, एसके सिंघल का फोटो लगा व्हाट्सएप पर मांगे रुपए; EOU में FIR दर्ज बिहार में ठगों के मंसूबे इतने बुलंद हैं कि वे DGP जैसे बिहार पुलिस के सर्वोच्च पदाधिकारी को टारगेट करने से भी नहीं हिचकते।

Article Advertisement

डीजीपी एसके सिंघल का फोटो लगाकर व्हाट्सएप पर पदाधिकारियों से रुपए मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।राज्य में साइबर फ्रॉड पर रोक लगाने में पुलिस विफल है। शायद यही वजह है कि पुलिस भी उनके निशाने पर है। डीजीपी एसके सिंघल एक बार फिर चर्चा में हैं। आईपीएस आदित्य कुमार के बाद साइबर ठगों ने उन्हें निशाना बनाया है। डीजीपी के नाम पर पदाधिकारियों से ठगी की कोशिश की गई। फ्रॉड ने अधिकारियों से रुपए ठगने के लिए डीजीपी के नाम और उनकी तस्वीर का गलत उपयोग किया। इस मामले में इकोनामिक ऑफेंस यूनिट के सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र की रिपोर्ट पर 26 सितंबर को एफ आई आर दर्ज किया गया। IPC की धारा 419, 420 के अलावा आईटी एक्ट की धारा 66 सी और 66 डी के तहत एफ आई आर दर्ज किया गया है। आर्थिक अपराध इकाई इसकी जांच कर रही है। इससे पहले 2011 बैच के आइपीएस आदित्य कुमार ने अपने दोस्त अभिषेक अग्रवाल के सहारे डीजीपी सिंघल को निशाना बनाया था। आदित्य कुमार पर शराब माफिया से सांठ गांठ के आरोप में विभागीय कार्रवाई चल रही थी। जांच से बचने के लिए अधिकारी आदित्य कुमार अपने दोस्त से डीजीपी को फोन करवाकर धमकी दिलवाई। आदित्य कुमार का दोस्त अभिषेक अग्रवाल ने खुद को हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बताकर डीजीपी को कई बार फोन किया। उसने डीजीपी बिहार एसके सिंघल को फोन कर आदित्य कुमार के खिलाफ चल रही डिपार्टमेंटल इन्क्वायरी को रोकने का दवाब बनाया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read