अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारPATNA NEWS: बिहार प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, पीएम के अंत्योदय विजन की बात कहीGorakhpur News: वर्दी पहनाकर छह महीने तक बिहार में कराई फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी, बाद में पता चला सब फर्जी हैभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस फायरिंग; ब्राउन शुगर तस्करों पर 8 राउंड गोलीबारी, अररिया के 2 युवक घायल व 3 गिरफ्तारसहारनपुर: 2000 करोड़ की नकली करेंसी का झांसा, बिहार के कारोबारियों से 21 लाख की ठगीपीपल, बरगद, तुलसी ही नहीं, छपरा में यहां हर पेड़ की होती है पूजा, यूपी-बिहार से शादी के बाद पहुंचते हैं जोड...बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में एक्शन में ED, 2.01 करोड़ की 5 संपत्तियां जब्तचक्रवात अर्नब गया, लेकिन आ रही नई मुसीबत? भारी बारिश की चेतावनी; यूपी-बिहार तक अलर्ट22 एनकाउंटर, पर अपनी रिवॉल्वर से एक भी गोली नहीं, बिहार के 'सुपर कॉप' अभयानंद के अनसुने किस्सेदूध के कंटेनर में दारू की सप्लाई, बोतलों के बीच छिपा था एक और 'माल', बिहार में बाज नहीं आ रहे तस्करबिहार म्यूजियम एशिया का नंबर-1, दुनिया में मिला 9वां स्थान; तस्वीरों से जानें क्या है खासबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारPATNA NEWS: बिहार प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, पीएम के अंत्योदय विजन की बात कहीGorakhpur News: वर्दी पहनाकर छह महीने तक बिहार में कराई फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी, बाद में पता चला सब फर्जी हैभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस फायरिंग; ब्राउन शुगर तस्करों पर 8 राउंड गोलीबारी, अररिया के 2 युवक घायल व 3 गिरफ्तारसहारनपुर: 2000 करोड़ की नकली करेंसी का झांसा, बिहार के कारोबारियों से 21 लाख की ठगीपीपल, बरगद, तुलसी ही नहीं, छपरा में यहां हर पेड़ की होती है पूजा, यूपी-बिहार से शादी के बाद पहुंचते हैं जोड...बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में एक्शन में ED, 2.01 करोड़ की 5 संपत्तियां जब्तचक्रवात अर्नब गया, लेकिन आ रही नई मुसीबत? भारी बारिश की चेतावनी; यूपी-बिहार तक अलर्ट22 एनकाउंटर, पर अपनी रिवॉल्वर से एक भी गोली नहीं, बिहार के 'सुपर कॉप' अभयानंद के अनसुने किस्सेदूध के कंटेनर में दारू की सप्लाई, बोतलों के बीच छिपा था एक और 'माल', बिहार में बाज नहीं आ रहे तस्करबिहार म्यूजियम एशिया का नंबर-1, दुनिया में मिला 9वां स्थान; तस्वीरों से जानें क्या है खास

Article Advertisement

Sports

1996 में आज के दिन ही भारत ने उड़ाए थे पाकिस्तान के छक्के, जीता था World Cup मैच

1996 में आज के दिन ही भारत ने उड़ाए थे पाकिस्तान के छक्के, जीता था World Cup मैच History of the Day: आज का दिन क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है, क्योंकि आज के दिन भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाकर वर्ल्ड कप से बाहर किया था। उस रोमांचक मुकाबले में पूरा स्टेडियम जयकारों से गुंजायमान हो

1996 में आज के दिन ही भारत ने उड़ाए थे पाकिस्तान के छक्के, जीता था World Cup मैच

Article Advertisement

1996 में आज के दिन ही भारत ने उड़ाए थे पाकिस्तान के छक्के, जीता था World Cup मैच History of the Day: आज का दिन क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है, क्योंकि आज के दिन भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाकर वर्ल्ड कप से बाहर किया था। उस रोमांचक मुकाबले में पूरा स्टेडियम जयकारों से गुंजायमान हो गया था और भारतीय दर्शकों की भावनाएं उमड़ी थीं। On This Day 9 March: आज 9 मार्च 2025 को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन आज का दिन पहले से भी क्रिकेट वर्ल्ड के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है, क्योंकि आज के दिन भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। आज से 29 साल पहले 9 मार्च 1996 को भारत ने विल्स विश्व कप 1996 का क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर अंतिम 4 में जगह बनाई थी। इस मैच में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था। दोनों देशों के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला गया था। इस मैच को इसलिए याद किया जाता है, क्योंकि पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने दूसरी पारी खेलते हुए भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य को चेज किया थ। वहीं भारतीय बॉलर्स ने जिस तरह गेंदबाजी करके पाकिस्तानी खिलाड़ियों की गिल्लियां उड़ाई थीं, पूरा स्टेडियम भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा था। हर भारतीय दर्शक के दिल की भावनाएं आंसू बनकर उमड़ी थीं। नवजोत सिद्धू के सिर बंधा था जीत का सेहरा मशहूर कॉमेडियन और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू के सिर उस रोमांचक मुकाबल में जीत का सेहरा बंधा था। भारतीय क्रिकेट टीम ने 39 रन से जीत हासिल की थी। ​​नवजोत सिद्धू ने 115 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 93 रन बनाए थे। सिद्धू को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। नवंबर 1989 में नेहरू कप फाइनल के बाद पाकिस्तान भारत में अपना पहला मैच खेल रहा था। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फ्लडलाइट में खेला गया पहला ऑफिशियल मैच भी था। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। नवजोत सिंह सिद्धू के 93 रन के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 विकेट खोकर 287 रन बनाए बनाए थे। नवजोत सिद्धू ने सचिन तेंदुलकर के साथ पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की थी, लेकिन सचिन अता उर रहमान की गेंद पर नवजोत सिद्धू आउट हो गए थे। इसके बाद भारत की विकेट गिरती गईं, लेकिन हर बल्लेबाज ने अच्छा स्कोर देकर मजबूत टारगेट दिया। वेंकटेश और कुंबले ने चटकाए थे 6 विकेट अजय जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी की आक्रामक शुरुआत की और 25 गेंदों पर 45 रन दिए। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए, लेकिन वकार यूनुस ने उन्हें आउट कर दिया। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की। पहले 10 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 84 रन टीम ने बनाए। वेंकटेश प्रसाद और अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। 6 विकेट चटकाकर अपने चिरप्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाया। पाकिस्तान ने 9 विकेट खोकर 248 रन बनाए। वर्ल्ड कप 1992 के बाद यह पाकिस्तान की भारत से पहली हार थी और 1987 के बाद भारतीय धरती पर पहली हार थी। यह मैच जावेद मियांदाद का आखिरी वनडे मैच था, लेकिन इस मैच के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन की अगुवाई वाली भारती क्रिकेट टीम सेमीफाइनल मैच में चैंपियन श्रीलंका से हार गई थी, लेकिन 9 मार्च 1996 का आज का दिन भारत द्वारा पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बाहर करने के लिए याद किया जाता है और किया जाता रहेगा।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read