अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

कुमारखंड: घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति राख

कुमारखंड: घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति राख कुमारखंड के रौता वार्ड 12 में बुधवार की देर रात एक घर में आग लगने से लगभग एक लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। इस अगलगी में भारी मात्रा में रखे धान का बोझा जलकर राख हो गया। बताया गया कि शार्ट सर्किट से अचानक विशालचंद्र मेहता के दरवाजे पर बन

कुमारखंड: घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति राख

Article Advertisement

कुमारखंड: घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति राख कुमारखंड के रौता वार्ड 12 में बुधवार की देर रात एक घर में आग लगने से लगभग एक लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। इस अगलगी में भारी मात्रा में रखे धान का बोझा जलकर राख हो गया।

Article Advertisement

बताया गया कि शार्ट सर्किट से अचानक विशालचंद्र मेहता के दरवाजे पर बने एक कमरे में आग लग गयी। जब तक आसपास के लोग और गृह स्वामी कुछ समझ पाते तब तक थ्रेसरिंग के लिए घर में रखे गए सैकड़ों बोझा धान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत करते हुए दो अलग-अलग पंपसेट के सहारे आग बुझाने में जुट गए। दूसरी ओर अग्निशमन दस्ते को भी घर में आग लगने की सूचना दी गयी। इसी बीच दमकल की दो गाड़ियां भी स्थल पर पहुंची आग बुझाने में जुट गए। घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दी गयी। सीओ जयप्रकाश राय ने बताया कि आवेदन मिलने पर जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।उधर मुखिया पूनम देवी, अशोक मेहता, मो. अब्बास, कमलेश यादव, सरपंच नीलम देवी, शंकर कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने पीड़ित को सरकारी सहायता देने की मांग की। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read