अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Bihar

होमगाडोंर् को महीने के पहले दिन वेतन

होमगाडोंर् को महीने के पहले दिन वेतन होमगार्ड व अग्निशमन विभाग के डीजी राकेश कुमार मिश्रा के शुक्रवार को परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब से इस विभाग का कमान संभाला है तब से कठिनाइयों को जानने व उसे दूर करने का कार्य प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा कि कुव्यवस्था से भ्रष्टाचार फैलता है। इ

होमगाडोंर् को महीने के पहले दिन वेतन

Article Advertisement

होमगाडोंर् को महीने के पहले दिन वेतन होमगार्ड व अग्निशमन विभाग के डीजी राकेश कुमार मिश्रा के शुक्रवार को परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब से इस विभाग का कमान संभाला है तब से कठिनाइयों को जानने व उसे दूर करने का कार्य प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा कि कुव्यवस्था से भ्रष्टाचार फैलता है। इसलिए पारदर्शिता लाकर दोनों विभागों के समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। डीजी ने कहा कि होमगार्ड के जवानों को निर्धारित वेतन महीने के प्रथम दिन देने का प्रयास किया जा रहा है।कठिनाई तब होती है जब होमगार्ड जवान अन्य किसी जगह पेमेंट पर काम करते हैं तो उनका वेतन मिलने के बाद ही वेतन दिया जाता है। जिससे उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। जवानों को ससमय वेतन मिले इसकी व्यवस्था की जा रही है। नवंबर से पहली तारीख को ही वेतन उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैसे होमगार्ड के जवान जिन्होंने 650 दिन ड्यूटी की है उन्हें सेवानिवृत्ति के दिन 1.5 लाख रुपये दिया जाएगा। अप्रैल 2015 से अब तक पांच हजार होमगार्ड जवान सेवानिवृत्त हुए हैं उनके लिए भी यह राशि देय होगा। अनुकंपा के आधार पर तीन सौ मामले लंबित हैं। जिन्हें इस महीने के अंत तक समाप्त कर लिया जाएगा। नवंबर महीने तक बचे जिलों में होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जिसके बाद उन्हें ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।उन्होंने कहा कि जिला से संपर्क कर जवानों को सही तरीके से कार्यस्थल पर भेजा जाएगा। ड्यूटी की जगह ही उन्हें भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराया जाएगा। होमगार्ड जवानों द्वारा आये दिन किये जाने वाले हड़ताल को लेकर उन्होंने कहा कि एक अनुशासित बल को अनुशासित रहना आवश्यक है। जवानों के अनुशासन विहीन रहने से आम लोगों पर असर पड़ता है। सरकारी स्तर पर भी आक्रोश उत्पन्न होता है। डीजी ने बताया कि होमगार्ड जवानों की कठिनाइयों के लिए उन्होंने संगठन को कहा है कि वे अब उनके स्तर से अपनी मांग रखें। जो जायज मांग होगी प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। वहीं डीजी ने अग्निशमन विभाग की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अगले महीने तक ड्राइवरों की रिक्ति पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए 805 लोगों को ट्रेनिंग दिया जा रहा है। विभाग में एक हजार कांस्टेबल की भर्ती कर ली गई है।जबकि एक हजार कंस्टेबलों की बहाली जल्द किया जाएगा। गाड़ियों के रखरखाव को लेकर उन्होंने कहा कि मि्त्रिरयों के साथ ओएमयू साइन कराने का काम किया जाएगा।इसके लिए राशि तय की जाएगी। गाड़ियों की कमी को लेकर उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति मिल गई है। गाड़ियों की खरीद के लिये अग्निशमन वाहन बनाने वाले कंपनियों से बात किया जा रहा है। दिसंबर तक इस कमी को भी दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने अग्निशमन कार्यालय एवं होम गार्ड कार्यालय का भी निरीक्षण किया।इस मौके पर डीआईजी सुरेश प्रसाद चौधरी, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे। इससे पूर्व डीजी ने बरियाही के होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र में जवानों को संबोधित करते कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा। इससे पूर्व होमगार्ड डीजी को जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read