अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

उत्तरप्रदेश में हुई गुंडों और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ की एस एच ओ ने दी विस्तृत जानकारी

कानपूर के बिठूर थाना के स्टेशन हाउस अफसर कौशलेन्द्र प्रताप ने बीते मुठभेड़, जिसमे 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे, की विस्तार से जानकारी दी उत्तरप्रदेश राज्य के एक पुलिसकर्मी, जिसने अपराधी विकाश दुबे को पकड़ने गयी पुलिस टीम में हिस्सा लिया था, ने उस दिन के हुए पुलिस और विकास दुबे के अपराधी साथियों के बीच म

उत्तरप्रदेश में हुई गुंडों और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ की एस एच ओ ने दी विस्तृत जानकारी

Article Advertisement

कानपूर के बिठूर थाना के स्टेशन हाउस अफसर कौशलेन्द्र प्रताप ने बीते मुठभेड़, जिसमे 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे, की विस्तार से जानकारी दी उत्तरप्रदेश राज्य के एक पुलिसकर्मी, जिसने अपराधी विकाश दुबे को पकड़ने गयी पुलिस टीम में हिस्सा लिया था, ने उस दिन के हुए पुलिस और विकास दुबे के अपराधी साथियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी दी है।

Article Advertisement

कानपूर के बिठूर थाना के स्टेशन हाउस अफसर कौशलेन्द्र प्रताप ने उस निर्मम हत्याकांड की जानकारी दी है जिसमे विकास दुबे के गुंडों ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। कौशलेन्द्र प्रताप ने बताया, "हमने विकास दुबे के घर से 100-150 मीटर की दूरी पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर दी थी क्यूंकि वहां जे सी बी खड़ी थी। हमसब वहां से पैदल ही उसके घर के तरफ बढ़ रहे थे। जैसे ही हमसब घर के नजदीक पहुंचे, हमारे ऊपर सभी तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। घर की छत पर पहले से ही फायरिंग करने के लिए विकास दुबे के गुंडे मौजूद थे। फायरिंग शुरू होते ही हम सब अपने कवर लेने के लिए भागे।" शुक्रवार को हुए इस मुठभेड़ में एक पुलिस उप अधीक्षक को मिलाकर 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। 2 मिनट के वार्तालाप के दौरान कौशलेन्द्र प्रताप सिंह ने इस कार्रवाई के असफलता के संभावित कारण भी बताए। कौशलेन्द्र प्रताप ने कहा, "हमने फायरिंग कर रहे गुंडों पर जवाबी करवाई में फायरिंग करने की कोशिश की लेकिन हम असफल रहे क्यूंकि वो सारे हमसे ऊपर छत पर मौजूद थे जिसकी वजह से हम उन्हें ठीक से देख नहीं पा रहे थे। छत से फायरिंग करने की वजह से उन्होंने हमारे कई पुलिसकर्मियों को ज़ख़्मी कर दिया था।" घायल कौशलेन्द्र प्रताप ने बताया की इस घटनाक्रम के दौरान उन्होंने अपने दो साथियों की जान भी बचाई। उन्होंने कहा, "इस छापेमारी के दौरान मेरे साथ मौजूद दो पुलिसकर्मियों को गोली लग गयी। वो पुलिसकर्मी मेरे साथ थे इसलिए उनको बचाना मेरी जिम्मेदारी थी। मैं वहां से काफी मुश्किलों से बाहर निकल पाया।" विकास दुबे के एक साथी को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए विकास दुबे के साथी ने बताया की उसके मालिक को इस छापेमारी की जानकारी पहले ही मिल गई थी जिसके बाद कई पुलिसकर्मी अब संदेह के घेरे में है की आखिरकार किसने विकास दुबे को इस छापेमारी की जानकारी मुहैया कराई। चौबेपुर पुलिस थाना के थाना प्रभारी को ससपेंड किया जा चूका है और उनसे अभी फिलहाल पुलिस पूछताछ रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read