अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

India

अस्पताल की लापरवाही से मरीज की गई जान, गलत खून चढ़ाने से मौत

अस्पताल की लापरवाही से मरीज की गई जान, गलत खून चढ़ाने से मौत   समस्तीपुर में एक जिंदगी निजी अस्पताल की मनमानी की बलि चढ़ गई, जहां हड्डियों के ऑपरेशन के लिए आई महिला की अस्पतालकर्मियों की लापरवाही के चलते मौत हो गई.   समस्तीपुर में एक जिंदगी निजी अस्पताल की मनमानी की बलि चढ़ गई, जहां हड्डिय

अस्पताल की लापरवाही से मरीज की गई जान, गलत खून चढ़ाने से मौत

Article Advertisement

अस्पताल की लापरवाही से मरीज की गई जान, गलत खून चढ़ाने से मौत   समस्तीपुर में एक जिंदगी निजी अस्पताल की मनमानी की बलि चढ़ गई, जहां हड्डियों के ऑपरेशन के लिए आई महिला की अस्पतालकर्मियों की लापरवाही के चलते मौत हो गई.   समस्तीपुर में एक जिंदगी निजी अस्पताल की मनमानी की बलि चढ़ गई, जहां हड्डियों के ऑपरेशन के लिए आई महिला की अस्पतालकर्मियों की लापरवाही के चलते मौत हो गई. परिजनों ने हंगामा किया जिसे शांत करा दिया गया. लेकिन सवाल ये कि कब तक निजी अस्पतालों में यूं ही जिंदगियां खत्म होती रहेंगी. समस्तीपुर के निजी अस्पतालों में भूलकर भी ना जाएं क्योंकि यहां के अस्पतालों में इलाज नहीं, बल्कि मौत का सौदा होता है. डॉक्टर्स का काम मरीज का इलाज करना नहीं होता, बल्कि मरीज के परिजनों से पैसे एंठना होता है. फिर चाहे इस सब के बीच किसी मरीज की जान ही क्यों ना चली जाए. निजी अस्पताल में भर्ती थी मरीज खबर जिले के चंद्रकला हॉस्टिपटल की है, जहां परिजन विपाल कर रहे हैं. आंखों में अपने को खोने का गम है और मन में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश है. आक्रोश इसलिए क्योंकि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलचे एक महिला मरीज की जान चली गई. महिला हड्डियों के ऑपरेशन के लिए आई थी. दरअसल, अख्तियारपुर की विमला देवी के पैर की हड्डी टूट गई थी. परिजन विमला देवी को मां चंद्रकला हॉस्पिटल लेकर आए. अस्पताल में डॉक्टर्स ने स्टील रॉड लगाकर ऑपरेशन की बात कही. मरीज की मौत पर जमकर हंगामा डॉक्टर्स की बात मानकर परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया. ऑपरेशन के लिए खून की जरूरत थी तो परिजन खून देने के लिए तैयार हो गए, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने बिना किसी वजह के परिजनों का खून लेने से साफ इनकार दिया. उनका कहना था कि खून का इंतजाम अस्पताल प्रबंधन करेगा. यानी पैसों के लिए बाहर से ब्लड मंगाने की बात हुई और परिजनों ने प्रबंधन की जिद मान ली. अब परिजनों का दावा है कि जैसे ही मरीज को ब्लड चढ़ाना शुरू हुआ, उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन तबीयत खराब होने के बाद भी डॉक्टर ने खून चढ़ाना नहीं रोका. जिसके बाद महिला की मौत हो गई. गलत खून चढ़ाने से मौत महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया. आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया. परिजनों का कहना है कि गलत खून चढ़ाने से ही महिला की मौत हुई है. अस्पताल में घंटों तक विवाद चला. हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से किसी मरीज की जान जाने का ये पहला मामला नहीं है. पुलिस मामले को शांत करा देती है, लेकिन यहां जरूरत है कि इन निजी अस्पतालों पर लगाम कसी जाए. दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाए ताकि अगली बार कोई मरीज लापरवाही की बलि ना चढ़े.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read