अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाही

Article Advertisement

Bihar

सुपौल सदर अस्पताल में ओपीडी से डॉक्टर के गायब रहने पर मरीजों ने किया हंगामा

सुपौल सदर अस्पताल में ओपीडी से डॉक्टर के गायब रहने पर मरीजों ने किया हंगामा सुपौल के सदर अस्पताल में चर्मरोग और ऑर्थोपेडिक ओपीडी के डॉक्टर बुधवार को गायब रहे। दूर-दराज से इलाज की आस में मरीजों को खासी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। गुस्साए मरीजों ने ओपीडी में हंगामा किया। इसके बाद सदर अस्पताल प्रबंधन हरकत म

सुपौल सदर अस्पताल में ओपीडी से डॉक्टर के गायब रहने पर मरीजों ने किया हंगामा

Article Advertisement

सुपौल सदर अस्पताल में ओपीडी से डॉक्टर के गायब रहने पर मरीजों ने किया हंगामा सुपौल के सदर अस्पताल में चर्मरोग और ऑर्थोपेडिक ओपीडी के डॉक्टर बुधवार को गायब रहे। दूर-दराज से इलाज की आस में मरीजों को खासी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। गुस्साए मरीजों ने ओपीडी में हंगामा किया। इसके बाद सदर अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और ओपीडी में पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौट गए। सुबह 8 बजे से दो बजे तक ओपीडी संचालन का समय है। ऐसे में चार घण्टे तक पुर्जा कटाकर लाइन में खड़े लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मरीजों का कहना था कि सुबह से भूखे प्यासे रहकर डॉक्टर के आस में इंतजार कर रहे हैं। लेकिन पांच घंटे होने को आए अब तक एक भी डॉक्टर नहीं पहुंचे। इस बीच कुछ मरीजों ने टोल फ्री नंबर 104 पर कॉल कर शिकायत की तो आधे घण्टे में समस्या का समाधान करने की बात कही। कुछ पूछताछ काउंटर पर जानकारी लेने पहुंचे तो किसी तरह का रिस्पांस नहीं मिला थकहारकर मरीज और उसके परिजन हो-हंगामा करने लगे। मरीज और उनके परिजन सुरक्षा गार्ड से भी उलझ गए तब जाकर प्रबंधन के लोग आए और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। लोगों का कहना था कि डॉक्टर की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे लेकिन कोई कुछ भी नहीं बता रहा था। बाद में पता चला कि डॉक्टर साहब छुट्टी पर हैं तो नोटिस चिपकाकर उसी पुर्जा पर अगले सप्ताह इलाज की बात बताकर मरीजों को वापस भेज दिया गया। वहीं सदर अस्पताल के सीएस डॉ. कृष्णमोहन प्रसाद ने बताया कि डॉक्टर के छुट्टी पर चले जाने के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई। बताया कि शिकायत मिलने पर डीएस को भेजकर मरीजों को समझाबुझाकर शांत करा दिया गया। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read