Housing Scheme Fund Disbursement: वार्ड 25 के लाभुकों ने आवास राशि में देरी और रिश्वत मांगने पर नगर आयुक्त को सौंपा आवेदन सहरसा के वार्ड 25 के लाभुकों ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत राशि निर्गत में देरी और रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त को आवेदन सौंपा. लाभुकों का कहना है कि टालमटोल और रिश्वत की मांग के कारण आवास निर्माण का कार्य रुका हुआ है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. राशि निर्गत करने को लेकर वार्ड 25 के लाभुकों ने नगर आयुक्त को दिया आवेदन सहरसा. प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत राशि निर्गत करने को लेकर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 25 भेड़धरी निवासी लाभुकों में नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त को आवेदन दिया. कुछ लाभुकों ने दूसरा व तीसरा किस्त नहीं देने व टालमटोल करने का आरोप लगाया. जबकि कुछ लाभुकों ने आवास की पहली किस्त निर्गत करने के लिए कर्मियों द्वारा राशि मांंगे जाने का आरोप लगाया. राशि आवंटन में देरी से लाभुक परेशान लाभुक राम मूरत शर्मा एवं मनोरमा देवी में कहा कि उन्हें आवास की स्वीकृति दी गयी है. लेकिन राशि आवंटन नहीं किया जा रहा है. इसके लिए रुपए की मांग की जा रही है. जबकि वे लोग काफी निर्धन हैं. वहीं लाभुक लूटन देवी एवं नूतन देवी ने दूसरे किस्त के रूप में एक लाख रुपया नहीं दिए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लिंटर तक मकान पूरा कर लिया गया है. लेकिन दूसरा किस्त का एक लाख रुपया नहीं दिए जाने के कारण भवन निर्माण कार्य रुका हुआ है. बार-बार दौड़ लगाने के बावजूद भी राशि नहीं दी जा रही है. वहीं लाभुक मुन्नी देवी एवं रूणा देवी ने तृतीय किस्त के रूप में 50 हजार रुपया नहीं दिए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राशि नहीं मिलने से छत ढलाई के बाद कार्य रुका हुआ है. जिससे घर रहने लायक नहीं है. Housing Scheme Fund Disbursement: राशि मिलने से हो सकते हैं उनके अधूरे सपने राशि मिलने से उनका मकान पूरा हो सकता है. इस बाबत पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि साजन शर्मा ने कहा कि विभागीय मनमानी के कारण गरीब लाभुक परेशान हैं. उन्हें समय पर राशि दी गयी होती तो अब तक गरीबों का घर बनाकर तैयार हो गया होता. उन्होंने कहा कि गरीब लाभुकों की परेशानी को लेकर नगर आयुक्त से वार्ता हुई है. उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है.
Bihar
सहरसा वार्ड 25 के लाभुकों ने आवास राशि में देरी और रिश्वत मांगने पर नगर आयुक्त को सौंपा आवेदन
Housing Scheme Fund Disbursement: वार्ड 25 के लाभुकों ने आवास राशि में देरी और रिश्वत मांगने पर नगर आयुक्त को सौंपा आवेदन सहरसा के वार्ड 25 के लाभुकों ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत राशि निर्गत में देरी और रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त को आवेदन सौंपा. लाभुकों का कहना है कि टालमट

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
