अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बरसात की चेतावनी, अगले 48 घंटे पड़ सकते हैं भारी

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने हिमाचल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई जिलों में अगले 48 घंटों में तेज बरसात का अनुमान है.   हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने हिमाचल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. र

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बरसात की चेतावनी, अगले 48 घंटे पड़ सकते हैं भारी

Article Advertisement

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने हिमाचल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई जिलों में अगले 48 घंटों में तेज बरसात का अनुमान है.   हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने हिमाचल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई जिलों में अगले 48 घंटों में तेज बरसात का अनुमान है. दरअसल, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में 6 सितंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना बनी हुई है. इस कारण कई जिलों में बारिश की आशंका है. यहां शिमला, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और कुल्लू समेत राज्य के दस जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बरसात की चेतवानी दी गई है. इस दौरान लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो दिनों में भारी बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. कांगड़ा और मंडी समेत गई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों के अंदर अधिकतर भागों में तेज बारिश हुई है. इस वर्ष बरसात की वजह से हिमाचल प्रदेश को जानमाल का भारी नुकसान हुआ है. हिमाचल के मुख्य सचिव आरडी धीमान ने हाल ही में बताया कि प्रदेश में बादल फटने से भूस्खलन तथा वर्षाजनित अन्य हादसों में अब तक 284 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं करीब 2 हजार करोड़ रुपये का सार्वजनिक और निजी संपत्ति नुकसान हुआ है. बरसात की वजह से अकेले मंडी जिले में ही 49 लोगों की मौत हो चुकी है.    

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read