अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

बाघ की हड्डियों सहित शिकारी गिरफ्तार

बाघ की हड्डियों सहित शिकारी गिरफ्तार सिवनी (मप्र), 25 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश वन विभाग के दल ने कथित रूप से बाघ की हड्डियों की तस्करी कर रहे एक शिकारी को सिवनी जिले में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर एक गांव से गिरफ्तार किया है। सिवनी दक्षिण वनमंडल के उपवनमंडल अधिकारी एसके जौहरी ने पीटीआई-भाषा

बाघ की हड्डियों सहित शिकारी गिरफ्तार

Article Advertisement

बाघ की हड्डियों सहित शिकारी गिरफ्तार सिवनी (मप्र), 25 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश वन विभाग के दल ने कथित रूप से बाघ की हड्डियों की तस्करी कर रहे एक शिकारी को सिवनी जिले में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर एक गांव से गिरफ्तार किया है। सिवनी दक्षिण वनमंडल के उपवनमंडल अधिकारी एसके जौहरी ने पीटीआई-भाषा को बुधवार को बताया कि 24 अगस्त की देर रात वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) एवं वन विभाग के विशेष कार्य बल एसटीएफ) जबलपुर की मदद से बाघ की हड्डियों को बेचने आए छीतापार, नागपुर (महाराष्ट्र) के रहने वाले बालचंद बरकड़े (40) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपित के कब्जे से एक बोरी में भरकर लाई गई 8.9 किलोग्राम बाघ की हड्डियां व हिरण का एक सींग भी जब्त किया गया है। जौहरी ने बताया कि गोपनीय सूचना पर वन विभाग की संयुक्त टीम ने बाघ की हड्डियों को बेचने मध्यप्रदेश की सीमा में दाखिल होते ही आरोपित बालचंद बरकड़े को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने महाराष्ट्र क्षेत्र में तीन से चार बाघों को मारने व अंगों की तस्करी करने की बात कबूल की है। आरोपित से जब्त मोबाइल फोन की काल डिटेल खंगाल कर संयुक्त टीम गिरोह की धरपकड़ में जुट गई है। गिरफ्तार शिकारी आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से वन्यजीवों की तस्करी के मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित खवासा क्षेत्र के कई किलोमीटर के दायरे में पेंच नेशनल पार्क का जंगल फैला हुआ है, जहां बाघों का मूवमेंट लगातार बना रहता हैं। वहीं मध्यप्रदेश सीमा के आगे महाराष्ट्र पेंच नेशनल पार्क मौजूद हैं, जहां वन्यजीव बड़ी संख्या में पाए जाते हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read