‘खतरनाक’ समुद्री तूफान तबाही लाया; Milton फ्लोरिडा के तट से टकराया, जानें कैसे हैं हालात?
Hurricane Milton Latest Update: समुद्री तूफान मिल्टन ने फ्लोरिडा में दस्तक दे दी है।
इसके चलते राज्य में तूफानी हवाएं चल रही हैं और मूसलाधार बारिश भी हो रही है।
Business
‘खतरनाक’ समुद्री तूफान तबाही लाया; Milton फ्लोरिडा के तट से टकराया, जानें कैसे हैं हालात?
‘खतरनाक’ समुद्री तूफान तबाही लाया; Milton फ्लोरिडा के तट से टकराया, जानें कैसे हैं हालात? Hurricane Milton Latest Update: समुद्री तूफान मिल्टन ने फ्लोरिडा में दस्तक दे दी है। इसके चलते राज्य में तूफानी हवाएं चल रही हैं और मूसलाधार बारिश भी हो रही है। लाखों लोग पलायन कर चुके हैं और राष्ट्रपति बाइडेन

Article Advertisement
Article Advertisement
लाखों लोग पलायन कर चुके हैं और राष्ट्रपति बाइडेन ने लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया है।
Hurricane Milton Landfall Florida: मैक्सिको की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिल्टन ने फ्लोरिडा में दस्तक दे दी है।
तूफान बीती रात सिएस्टा के पास समुद्री तट से टकराया।
इसके बाद से टैम्पा, सेंट पीटर्सबर्ग और फोर्ट मायर्स में 120 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
8 से 10 फीट ऊंची लहरें समुद्र के तट से टकरा रही हैं।
20 लाख से ज्यादा लोग अंधेरे में दिनरात बिता रहे हैं।
15 लाख के करीब लोग घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं।
तूफान का आकार इतना विशाल है कि दक्षिण फ्लोरिडा के इलाकों में बवंडर आने की चेतावनी दी गई है।
पश्चिम-मध्य फ्लोरिडा में अभी भी अचानक बाढ़ की आपात स्थिति बनी हुई है।
जमीन पर कम से कम 7 बवंडर देखे गए हैं।
CNN की रिपोर्ट के अनुसार, मिल्टन इस साल अमेरिका में आने वाला 5वां तूफान है।
इससे पहले 27 सितंबर को जॉर्जिया और कैरोलिनास में तूफान हेलेन ने तबाही मचाई थी।
राष्ट्रपति और पुलिस का लोगों को संदेश फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने स्टेट की 67 काउंटियों में से 51 के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी है।
होम्स बीच के पुलिस प्रमुख विलियम टोकाजर ने लोगों को सलाह दी कि वे अपने शरीर के अंगों पर शार्पियों से अपना नाम, जन्मतिथि और आईडी नंबर लिख लें, ताकि किसी तरह की अनहोनी होने पर पहचान में मदद मिल सके।
व्हाइट हाउस से दिए गए अपने संबोधन में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि यह सदी का सबसे बड़े तूफान है।
उन्होंने लोगों से स्थानीय अधिकारियों की सलाह पर ध्यान देने का आग्रह किया।
नेशनल हरिकेन सेंटर ने अलर्ट दिया है कि मिल्टन तूफान गुरुवार रात को फ्लोरिडा से पूर्व की ओर गुजरते समय भी तूफान बना रहेगा तथा अटलांटिक महासागर में प्रवेश करने से पहले ऑरलैंडो को क्रॉस करेगा और भीषण तबाही मच सकता है।
लोगों को सलाह है कि वे अपने घरों के अंदर रहें और जरूरी सामान पैक करके रखें।
मिल्टन के कारण फ्लोरिडा में ईंधन की कमी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार दोपहर को फ्लोरिडा के लगभग एक-चौथाई पेट्रोल स्टेशनों में ईंधन ख़त्म हो गया, क्योंकि हजारों निवासी तूफान से बचने के लिए अपनी कारों में तेल भरवाकर ले गए।
मिल्टन के राज्य के पश्चिमी तट के निकट पहुंचने के कारण तटीय क्षेत्रों से 10 लाख लोगों पलायन किया।
फ्लोरिडा में 8000 पेट्रोल पंप हैं और लगभग 24 प्रतिशत में ईंधन खत्म हो गया।
टैम्पा-सेंट पीटर्सबर्ग में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना है।
वाशिंगटन पोस्ट की कैपिटल वेदर गैंग टीम के अनुसार, टैम्पा बे के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में पिछले 24 घंटों में 406 मिलीमीटर (16 इंच) से ज़्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है।
रात को एक घंटे में 127 मिलीमीटर (5 इंच) से ज़्यादा बारिश हुई।
नेशनल हरिकेन सेंटर ने पूर्वानुमान लगाया है कि फ्लोरिडा के मध्य से उत्तरी भागों में 152 से 305 मिलीमीटर (6 से 12 इंच) तथा स्थानीय इलाकों में 457 मिलीमीटर (18 इंच) वर्षा हो सकती है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Business
दीपिंदर गोयल के ₹85,000 के AI हेल्थ डिवाइस ‘Temple’ पर विवाद, डॉक्टरों ने वैज्ञानिक प्रमाणों पर उठाए सवाल

Business
Jio Platforms IPO को मिला रिकॉर्ड रिस्पॉन्स, 3.2 अरब डॉलर के इश्यू पर लगी 77 अरब डॉलर की बोलियां

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
