बिहार में UP वाली रणनीति अपना रही भाजपा, नीतीश कुमार की पलटी के बाद पहली बार पहुंचे रहे अमित शाह नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने के बाद भाजपा बिहार में अपनी रणनीति को नए सिरे से तैयार कर रही है।
एक तरफ भाजपा नीतीश के झटके से सत्ता से बाहर हो गई है तो वहीं वह इसे अपने दम पर विस्तार करने के मौके के तौर पर भी देख रही है।
यही वजह है पार्टी के बड़े नेताओं ने बिहार पर फोकस बढ़ा दिया है।
अमित शाह बिहार का दौरा करने वाले हैं और उससे पहले नेताओं ने कमर कस ली है।
खासतौर पर सीमांचल इलाके पर भाजपा फोकस कर रही है, जहां ध्रुवीकरण की संभावनाएं अधिक हैं।
भाजपा ने यूपी और झारखंड की तरह ही बिहार में भी अपने दम पर आगे बढ़ने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।
अमित शाह 23 सितंबर को बिहार के दौरे पर आने वाले हैं।
उससे पहले ‘Modi@20’ पुस्तक की लॉन्चिंग के मौके पर 18 सितंबर को स्मृति इरानी भी पटना आ रही हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, 'स्मृति इरानी का दौरा अलग है, जबकि अमित शाह भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत आ रहे हैं।
सीमांचल में प्रोग्राम पहले से तय किए गए थे।
अब उसके आगे की योजनाओं पर भी काम किया जाएगा।
यदि कुछ लोग हर चीज को जाति और धर्म के ऐंगल से ही देखना चाहते हैं तो फिर हम क्या कर सकते हैं।
हमारा काम नहीं रुकेगा।' किशनगंज और पूर्णिया में रैलियों को संबोधित करेंगे अमित शाह जायसवाल ने कहा कि 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है।
उसके बाद से 15 दिनों तक भाजपा सेवा सप्ताह का आयोजन करेगी।
इस दौरान कार्यकर्ता सभी लोगों से मुलाकात करेंगे।
जनसंपर्क किया जाएगा।
बता दें कि बीते साल खुद सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर एक ही दिन में 30 लाख कोरोना टीके लगाने का आह्वान किया था।
एक वैक्सीनेशन कैंप में नीतीश कुमार खुद ही गए थे।
अब अमित शाह ने मुस्लिम बहुल सीमांचल इलाके में दौरे करने की तैयारी की है।
इस दौरान अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग में हिस्सा लेंगे।
इसके अलावा पूर्णिया और किशनगंज में रैलियों को भी संबोधित करेंगे।
Article Advertisement
India
बिहार में UP वाली रणनीति अपना रही भाजपा, नीतीश कुमार की पलटी के बाद पहली बार पहुंचे रहे अमित शाह
बिहार में UP वाली रणनीति अपना रही भाजपा, नीतीश कुमार की पलटी के बाद पहली बार पहुंचे रहे अमित शाह नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने के बाद भाजपा बिहार में अपनी रणनीति को नए सिरे से तैयार कर रही है। एक तरफ भाजपा नीतीश के झटके से सत्ता से बाहर हो गई है तो वहीं वह इसे अपने दम पर विस्तार करने के मौके के त

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
