गालीबाज' केके पाठक समेत कई IAS अफसरों का तबादला, पढ़िए-कौन, कहां पहुंचा बिहार सरकार द्वारा कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इनमें विवादित मद्य निषेध विभाग के विवादित IAS केके पाठक की भी विदाई कर दी गई है. बिहार सरकार द्वारा कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इनमें विवादित मद्य निषेध विभाग के विवादित IAS केके पाठक की भी विदाई कर दी गई है. अब केके पाठक को अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पद पर तैनात किया गया है. इसके आलावा पाठक महानिदेशक, बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान- बिपार्ड, पटना के अतिरिक्त प्रभार की भी जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, सीएम के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ को गृह विभाग का नया अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. दूसरी तरफ कई आरोपों का सामना कर रहे प्रत्यय अमृत को एक और विभाग का जिम्मा दे दिया गया है. उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग का भी अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. न आईएएस अधिकारियों का तबादला इसके अलावा चैतन्य प्रसाद को अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग और अपर मुख्य सचिव, निगरानी विभाग से पदमुक्त करते हुए अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना के पद पर नवीन तैनाती दी गई है. इसके अलावा चैतन्य प्रसाद अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, लघु जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार की भी जिम्मेदारी संभालेंगे. दूसरी तरफ, लंबे समय बाद एस. सिद्धार्थ को वित्त विभाग से पदमुक्त किया गया है. सिद्धार्थ सीएम के प्रधान सचिव और कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव भी हैं. आईएएस सिद्धार्थ को वित्त विभाग से हटा कर बिहार के गृह विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है. इसके अलावा वे सीएम के मुख्य सचिव और कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव का भी काम देखेंगे. केके पाठक रहे हैं विवादों में बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी केके पाठक का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. जिसमें वो गाली देते हुए सुनाई दे रह थे साथ ही बिहार राज्य की बुराई भी कर रहे थे जिसके बाद उनकी खूब किरकिरी हुई लेकिन अब इस मामले में एक नई बात निकलकर सामने आई थी. जहां अब कार्रवाई केके पाठक पर नहीं बल्कि उस पर होगी जिसने ये वीडियो वायरल किया है. अधिकारी उसकी तलाश में जुट चुके हैं. बिहार पुलिस अब इस बात की जांच करेगी कि ये वीडियो किसने बनाया और कैसे इन सभी बातों की जांच की जाएगी. वीडियो लीक करने वाले पर होगी कार्रवाई आर्थिक अपराध इकाई इस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब ईओयू ये पता लगाएगी कि केके पाठक का गाली देने वाला वीडियो किसने बनाया और फिर लीक क्यों और कैसे कर दिया. इन सब के पीछे उसका मकसद क्या था और इस जांच को लेकर कहा जा रहा है कि ये जांच इसलिए हो रही है ताकि कोई दूसरा ऐसा करने की हिम्मत ना करें . बिपार्ड ने दर्ज कराई शिकायत आपको बात दें कि ईओयू ने ये जांच बिहार लोक सेवा एवं ग्रामीण विकास संस्थान की शिकायत पर शुरू की है. जिसके प्रमुख खुद केके पाठक हैं जो अधिकारियों को ट्रेनिंग देने का काम करते हैं. सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि गालीगलौज का जो वीडियो लीक हुआ था वह बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की बैठक की थी और केके पाठक इस विभाग के भी अपर मुख्य सचिव हैं, लेकिन मद्य निषेध विभाग की बैठक का वीडियो लीक होने की शिकायत बिपार्ड ने दर्ज कराई है. जिसकी जांच बिहार सरकार की ईओयू कर रही है.
Article Advertisement
Education
गालीबाज' केके पाठक समेत कई IAS अफसरों का तबादला, पढ़िए-कौन, कहां पहुंचा
गालीबाज' केके पाठक समेत कई IAS अफसरों का तबादला, पढ़िए-कौन, कहां पहुंचा बिहार सरकार द्वारा कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इनमें विवादित मद्य निषेध विभाग के विवादित IAS केके पाठक की भी विदाई कर दी गई है. बिहार सरकार द्वारा कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इनमें विवादित मद्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
