अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

बिहार: IG साहब के बंगले से सरकारी पिस्टल चुरा ले गये चोर, जांच में जुटी पुलिस

बिहार में चोरों ने पुलिस महकमे के एक बड़े अधिकारी को निशाना बनाया है. मामला पटना से जुड़ा है जहां बिहार सरकार के सीनियर आईपीएस अधिकारी और आईजी विकास वैभव की पिस्टल चोरों ने चुरा ली है, विकास वैभव की जो पिस्टल चुराई गई है वह सरकारी है. 9 एमएम की ग्लॉक पिस्टल को पुलिस मुख्यालय द्वारा आईपीएस विभाग वैभव

बिहार: IG साहब के बंगले से सरकारी पिस्टल चुरा ले गये चोर, जांच में जुटी पुलिस

Article Advertisement

बिहार में चोरों ने पुलिस महकमे के एक बड़े अधिकारी को निशाना बनाया है. मामला पटना से जुड़ा है जहां बिहार सरकार के सीनियर आईपीएस अधिकारी और आईजी विकास वैभव की पिस्टल चोरों ने चुरा ली है, विकास वैभव की जो पिस्टल चुराई गई है वह सरकारी है. 9 एमएम की ग्लॉक पिस्टल को पुलिस मुख्यालय द्वारा आईपीएस विभाग वैभव को आवंटित किया गया था लेकिन गुरुवार को चोरों ने इसे चुरा लिया. जो जानकारी मिली है उसके अनुसार विकास वैभव जो 2003 बैच के आईपीएस पदाधिकारी हैं गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनीसाबाद इलाके में रह रहे हैं. फिलहाल वो महासमादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग में तैनात हैं. एनआईए में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद बिहार में जब उन्होंने योगदान दिया बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा उन्हें साल 2015 में आत्मरक्षा के लिए 9 एम का ग्लॉक पिस्टल आवंटित किया गया था. आत्मरक्षा के मकसद से वो हर रोज अपने साथ ही पिस्टल रखते थे और कार्यालय लेकर भी आते थे और रात में अपने शयन कक्ष के बगल में रखे साइड टेबल पर जो दराज था उसी में रख देते थे. 24 नवंबर को जब आईजी ऑफिस जाते समय पिस्टल लेने गए तो सरकारी पिस्टल गायब पाया. काले रंग के हॉलस्टर में 13 और 12 कुल 25 9mm की गोली पिस्टल में लोडेड थी. काफी खोजबीन करने के बाद विकास वैभव ने अपने परिजनों से भी पूछा लेकिन कोई कुछ बता नहीं पाया. पत्नी द्वारा पूछने पर उन्होंने बताया कि सूरज कुमार जो उनके आवास पर साफ-सफाई के काम के लिए आता है बाहरी व्यक्तियों में वही एकमात्र शख्स है जो घर में साफ सफाई के लिए घुसा करता था. सूरज को संदेहास्पद स्थिति में उनके कमरे से निकलते हुए देखा गया था. अपने बॉडीगार्ड से जब उन्होंने पूछा तब उसके संदेहास्पद चरित्र होने की जानकारी मिली. आईजी ने आशंका जताई है कि सूरज ने ही उनका पिस्तौल चुरायी होगी. सूरज कुमार को जब बुलाकर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि उसने पिस्टल चोरी की है और अपने मित्र सुमित के हाथों बेच दिया है. सुमित उड़ान टोला में रहता है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और सुमित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. इसको लेकर गर्दनीबाग थाने में केस दर्ज किया गया है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read