अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, अध्यापक गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, अध्यापक गिरफ्तार जयपुर, 15 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के झुंझुनू जिले में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने इस बारे में फोन से चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पांच अक्टूबर को नाबालिग के साथ क

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, अध्यापक गिरफ्तार

Article Advertisement

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, अध्यापक गिरफ्तार जयपुर, 15 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के झुंझुनू जिले में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने इस बारे में फोन से चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित किया था।

Article Advertisement

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पांच अक्टूबर को नाबालिग के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने शुरू में अपनी मां को घटना के बारे में बताया लेकिन परिजन चुप रहे। सिंघाना के थानाधिकारी भजन राम ने बताया कि सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा ने अपनी पाठ्य पुस्तक में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर देखे और बृहस्पतिवार को अपराध की सूचना वहां दी। बाल कल्याण समिति के सदस्य हरकत में आए और बच्ची के पास पहुंचे साथ ही उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया जिन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आरोपी केशव यादव अलवर जिले का रहने वाला है जिसे बृहस्पतिवार देर रात हिरासत में लिया गया और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read