अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

India

देश में कोविड-19 के 44,111 नए मामले, संक्रमण से 738 लोगों की मौत

देश में कोविड-19 के 44,111 नए मामले, संक्रमण से 738 लोगों की मौत नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,111 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,05,02,362 हो गयी और इस दौरान संक्रमण से 738 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,01,050 हो गयी है जो 86 दि

देश में कोविड-19 के 44,111 नए मामले, संक्रमण से 738 लोगों की मौत

Article Advertisement

देश में कोविड-19 के 44,111 नए मामले, संक्रमण से 738 लोगों की मौत नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,111 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,05,02,362 हो गयी और इस दौरान संक्रमण से 738 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,01,050 हो गयी है जो 86 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़े के अनुसार 97 दिन बाद देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या पांच लाख से कम 4,95,533 दर्ज की गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.62 प्रतिशत है। कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर सुधरकर 97.06 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन मामलों में 14,104 की कमी आयी है। बृहस्पतिवार को 18,76,036 नमूनों की जांच की गयी। देश में अब तक 41,64,16,463 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है। मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 2.35 प्रतिशत है। यह लगातार 26वें दिन पांच प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.50 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार लगातार 51वें दिन संक्रमितों की तुलना में रोग से स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक है। देश में 2,96,05,779 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि मृत्यु दर1.31 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत टीके की अब तक 34.46 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में जिन 738 लोगों की मौत हुई है, उनमें महाराष्ट्र के 156 लोग, केरल के 146 लोग, तमिलनाडु के 97 लोग और कर्नाटक के 88 मरीज शामिल थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक संक्रमण से कुल 4,01,050 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महाराष्ट्र के 1,22,353, कर्नाटक के 35,222, तमिलनाडु के 32,818, दिल्ली के 24,983, उत्तर प्रदेश के 22,616, पश्चिम बंगाल के 17,758 और पंजाब के 16,086 मरीज शामिल थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीज अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read