अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Education

बिहार में नीतीश कुमार हैं, अपहरण उद्योग में फिर से बहार है: सुशील मोदी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने एक बार फिर से बिहार की महागठबंधन सरकार पर आपराधिक वारदातों को लेकर करारा हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा कि एक बार फिर से फिरौती के लिए हत्या-अपहरण की घटनाओं से फिर बिहार सहम गया है. बिहटा के छात्र की हत्या, छपरा में जमीन कारोबारी अगवा, लालू के

बिहार में नीतीश कुमार हैं, अपहरण उद्योग में फिर से बहार है: सुशील मोदी

Article Advertisement

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने एक बार फिर से बिहार की महागठबंधन सरकार पर आपराधिक वारदातों को लेकर करारा हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा कि एक बार फिर से फिरौती के लिए हत्या-अपहरण की घटनाओं से फिर बिहार सहम गया है. बिहटा के छात्र की हत्या, छपरा में जमीन कारोबारी अगवा, लालू के भतीजे द्वारा 2 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला, अवैध खनन मामले के आरोपी मंत्री-पुत्र को डिप्टी सीएम के फोन पर छोड़ा गया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार ने 7 माह में बिहार के अंदर अपहरण उद्योग को खूब चमकाया है. आपराधिक मामलों को लेकर बोला हमला सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कहा कि 40 लाख की फिरौती के लिए बिहटा के स्कूली छात्र की हत्या, छपरा के जमीन कारोबारी का अपहरण और लालू प्रसाद के भतीजे नागेंद्र राय के 2 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने की घटनाएँ कानून-व्यवस्था की डरावनी स्थिति बयाँ कर रही हैं. एक माह में रंगदारी-फिरौती के लिए अपहरण और हत्या की दर्जन-भर घटनाएँ हुईं. उन्होंने कहा कि इसी 15 मार्च को लालू प्रसाद के भतीजे नागेंद्र राय ने हथियार के साथ एक भूखंड पर पहुँच कर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी माँगी. इस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. तेजस्वी की पैरवी पर माफिया को छोड़ा गया सुशील मोदी ने आगे कहा कि इससे पहले 23 फरवरी को सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव के पुत्र को जेसीबी मशीन लगाकर अवैध खनन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उसे जेल भेजने के बजाय डिप्टी सीएम की फोन पैरवी पर छोड़ दिया गया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपराध और भ्रष्टाचार से समझौता कर जनता के जीवन को खतरे में डाल दिया. सुशील मोदी ने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने के मात्र 7 महीनों में अपहरण उद्योग में लालू-राबड़ी राज जैसी तेजी लौट आयी. "बिहार में नीतीसे कुमार हैं. अपहरण उद्योग में फिर से बहार है."

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read