अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Border News

भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के कड़े रुख को देखते हुए नेपाल पुलिस पीछे हट गई है।

भारत-नेपाल बॉर्डर पर पिछले दिनों हुए हिंसक झड़प के बाद बिहार के सीतामढ़ी इलाके में बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के कड़े रुख को देखते हुए नेपाल पुलिस पीछे हट गई है। नेपाल सशस्त्र बल ने अपने ढाई सौ से ज्यादा अस्थायी कैंप को तकरीबन आधा किलोमीटर पीछे कर लिया है,बिहार में नेपाल से तकरीबन 631 किलोमीटर

भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के कड़े रुख को देखते हुए नेपाल पुलिस पीछे हट गई है।

Article Advertisement

भारत-नेपाल बॉर्डर पर पिछले दिनों हुए हिंसक झड़प के बाद बिहार के सीतामढ़ी इलाके में बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के कड़े रुख को देखते हुए नेपाल पुलिस पीछे हट गई है। नेपाल सशस्त्र बल ने अपने ढाई सौ से ज्यादा अस्थायी कैंप को तकरीबन आधा किलोमीटर पीछे कर लिया है,बिहार में नेपाल से तकरीबन 631 किलोमीटर बॉर्डर एरिया पड़ता है जहां लगातार सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी में सख्ती बढ़ा रखी है, नेपाल से किसी को आने जाने की मनाही है आपको याद दिला दें कि सीतामढ़ी के लालबंदी बॉर्डर पर पिछले दिनों हिंसक झड़प में नेपाली पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को गोली मार दी थी,साथ ही साथ एक अन्य भारतीयों को नेपाली पुलिस अपने साथ ले गई थी जिसे बाद में छोड़ दिया गया था, बिहार से नेपाल को लगने वाली सीमा में जोगबनी और रक्सौल बॉर्डर को छोड़कर बाकी अन्य इलाकों में नेपाल से भारत जाने आने वालों पर रोक लगा दी गई है।

Article Advertisement

इतना ही नहीं नेपाल सशस्त्र बल ने अपने अस्थाई कैंप को एकीकृत किया है। अब एक कैंप में तकरीबन तीन से चार कैंप के जवानों को रखा जा रहा है। पहले एक कैंप के अंदर दो से तीन जवान हुआ करते थे लेकिन अब इनकी संख्या 10 से 12 कर दी गई है।बॉर्डर पर एक तरफ नेपाल पुलिस पीछे हटी है तो वही भारत के 3 इलाकों को अपना बताने वाले नेपाली संसद के प्रस्ताव पर वहां के राष्ट्रपति ने मुहर लगा दी है। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने संसद से पास किए गए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। आपको बता दें कि नेपाल में भारत के कालापानी, लिंपियाधुरा और लिपुलेख को अपना हिस्सा बताते हुए एक नए नक्शे को मंजूरी दी है

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read