Ind vs Nz मैच को लेकर क्या बोले लोग?
कहीं हवन तो कहीं आरती, जानें देश में कैसा माहौल India vs New Zealand ICC Champions Trophy 2025 Videos: दुबई में आज भारत बनाम न्यूजीलैंड का फाइनल मैच होने वाला है।
इसे लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है।
हर कोई आरती, पूजा और हवन करते हुए भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना कर रहा है।
India vs New Zealand ICC Champions Trophy 2025 Videos: ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में आज भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होने वाली है।
दोनों टीमें दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।
ऐसे में पूरा देश टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहा है।
फाइनल मैच को लेकर देश भर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है।
हर कोई अपने-अपने खास अंदाज में टीम इंडिया के चैंपियन बनने की दुआ मांग रहा है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई लोगों ने हवन करते हुए टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना की।
इस दौरान सभी के हाथ में भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तस्वीर देखी जा सकती है।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता में भी भारतीय टीम की जीत की कामना की जा रही है।
इस दौरान सभी क्रिकेट प्रेमी मंदिर में भजन-कीर्तन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी भारतीय टीम की जीत के लिए हवन किया है।
परमार्थ निकेतन आश्रम में योगा महोत्सव के दौरान हवन किया गया है।
चंडीगढ़ में भी झंडा फहराते हुए लोगों ने हवन किया।
इस दौरान सभी ने भारतीय टीम की जीते के लिए भी प्रार्थना की है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड के फाइनल मैच को लेकर बच्चे भी काफी उत्साहित हैं।
इसी कड़ी में बेंगलुरु का एक वीडियो सामने आया है।
यूपी के अयोध्या और बिहार के पटना में भी लोगों ने हवन करते हुए टीम इंडिया की जीत की दुआ मांगी है।
इस दौरान कई साधु-संतों ने भारतीय टीम की जीत के लिए कामना की है।
ट्रांसजेंडर समुदाय ने भी टीम इंडिया की जीत के लिए हवन किया है।
इसी कड़ी में यूपी के प्रयागराज से एक वीडियो सामने आया है।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक आर्टिस्ट ने रोहित शर्मा की शानदार पेंटिंग बनाई हैं।
इस पेंटिंग में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।
मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी रेत से बेहद खूबसूरत आकृति बनाई है।
ऋषिकेश में स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती ने भी हवन करते हुए टीम इंडिया के लिए जीत की प्रार्थना की है।
Article Advertisement
Sports
Ind vs Nz मैच को लेकर क्या बोले लोग? कहीं हवन तो कहीं आरती, जानें देश में कैसा माहौल
Ind vs Nz मैच को लेकर क्या बोले लोग? कहीं हवन तो कहीं आरती, जानें देश में कैसा माहौल India vs New Zealand ICC Champions Trophy 2025 Videos: दुबई में आज भारत बनाम न्यूजीलैंड का फाइनल मैच होने वाला है। इसे लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई आरती, पूजा और हवन करते हुए भारतीय टीम की जीत क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
