IND vs NZ: सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा… दुबई में रोहित की पलटन बनी चैंपियन, एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को रौंदा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब पर टीम इंडिया ने कब्जा जमा लिया है।
एकतरफा मुकाबले में रोहित की सेना ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया।
IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब पर टीम इंडिया ने कब्जा जमा लिया है।
एकतरफा मुकाबले में रोहित की सेना ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया।
कीवी टीम से मिले 252 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने सिर्फ 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
टीम इंडिया ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।
फाइनल मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला और उन्होंने 76 रन की धांसू पारी खेली।
वहीं, श्रेयस अय्यर ने 48 रन का योगदान दिया।
अंतिम ओवरों में केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
गेंदबाजी में भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट चटकाए।
टीम इंडिया बनी चैंपियन टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर तीसरी बार कब्जा जमा लिया है।
दुबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया।
न्यूजीलैंड से मिले 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते टीम इंडिया ने 49 ओवर में 6 विकेट गंवाकर हासिल किया।
49वें ओवर की आखिरी गेंद पर जडेजा के बल्ले से निकले चौके के साथ ही भारतीय टीम ने तीसरी बार खिताब को अपने नाम किया।
फाइनल मैच में रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 83 गेंदों पर खेले 76 रन की धांसू पारी खेली।
वहीं, केएल राहुल ने 33 गेंदों पर नाबाद 34 रन की पारी खेलते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
रोहित की कप्तानी पारी 252 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार रही।
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े।
गिल 31 रन बनाकर आउट हुए।
रोहित ने खिताबी मुकाबले में कप्तानी पारी खेली और 83 गेंदों पर 76 रन ठोके।
हालांकि, विराट कोहली बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए।
श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों पर 48 रन की अहम पारी खेली।
अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या ने 18 और केएल राहुल ने 33 गेंदों पर 34 रन ठोके।
अंत में जडेजा ने चौका लगाकर टीम इंडिया को तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया।
वरुण-कुलदीप का चला जादू भारत की ओर से गेंदबाजी में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन का जादू सिर चढ़कर बोला।
कुलदीप ने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 40 रन खर्च करते हुए दो विकेट अपने नाम किए।
वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने 45 रन देकर विल यंग और ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन की राह दिखाई।
न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने 63 और माइकल ब्रेसवेल ने 53 रन की दमदार पारी खेली, जिसके दम पर न्यूजीलैंड 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 251 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही।
Article Advertisement
Sports
IND vs NZ: सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा… दुबई में रोहित की पलटन बनी चैंपियन, एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को रौंदा
IND vs NZ: सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा… दुबई में रोहित की पलटन बनी चैंपियन, एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को रौंदा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब पर टीम इंडिया ने कब्जा जमा लिया है। एकतरफा मुकाबले में रोहित की सेना ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ख

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
