अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

‘अवैध संबंध, अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग’; पत्नी के आशिक को मार दंगों में मरा दिखाया, जानें कैसे खुला खौफनाक राज?

‘अवैध संबंध, अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग’; पत्नी के आशिक को मार दंगों में मरा दिखाया, जानें कैसे खुला खौफनाक राज? पत्नी के प्रेमी को मारकर शव दंगा पीड़ित इलाके में फेंक दिया, ताकि पुलिस को लगे की दंगों में मौत हुई, लेकिन जब पुलिस दंगों की जांच करने में जुटी तो युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आय

‘अवैध संबंध, अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग’; पत्नी के आशिक को मार दंगों में मरा दिखाया, जानें कैसे खुला खौफनाक राज?

Article Advertisement

‘अवैध संबंध, अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग’; पत्नी के आशिक को मार दंगों में मरा दिखाया, जानें कैसे खुला खौफनाक राज? पत्नी के प्रेमी को मारकर शव दंगा पीड़ित इलाके में फेंक दिया, ताकि पुलिस को लगे की दंगों में मौत हुई, लेकिन जब पुलिस दंगों की जांच करने में जुटी तो युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया। जानिए क्या मामला था, क्यों की गई हत्या और कैसे हुआ साजिश का पर्दाफाश? अवैध संबंध, अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग और मर्डर की ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है, जिसका संबंध हल्द्वानी दंगों से जोड़ने की कोशिश हुई, लेकिन पुलिस ने हत्या आरोपियों की बचने की कोशिशों पर पानी फेर दिया। मामला उत्तराखंड के देहरादून का है। मृतक बिहार का रहने वाला है। उसका शव हल्द्वानी में दंगा स्थल पर मिला था। पुलिस को लगा कि दंगों में मारा गया, लेकिन जांच में मर्डर केस का खुलासा हुआ। एक्शन लेते हुए पुलिस ने 4 हत्यारोपियों को पकड़ लिया है। वहीं मृतक की ‘बेवफा’ प्रेमिका फरार है। आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज हुआ है। आरोपियों ने जुर्म भी कबूल लिया है और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। यह भी पढ़ें: IND Vs ENG: राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया, क्या है ब्लैक बैंड के पीछे का कारण - सीमांचललाइव (seemanchallive.com) दंगों में मौत दिखाने के लिए फेंका शव SSP नैनीताल प्रह्लाद मीना ने बताया कि उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा गांव में 8 फरवरी को दंगे हुए थे। इसके बाद दंगा स्थल से पुलिस को 5 लाशें मिलीं। इनमें से एक शव इंद्रानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला था। मृतक जो 25 वर्षीय प्रकाश कुमार सिंह उर्फ अविराज पुत्र श्याम देव सिंह निवासी छिने गांव भोजपुर सिन्हा बिहार था। पुलिस की जांच टीम को पड़ताल के दौरान मृतक प्रकाश की जेब से फोन मिला, जिसकी कॉल डिटेल में खटीमा थाने में तैनात कांस्टेबल बीरेंद्र सिंह का नंबर मिला, जिसे कई बार कॉल हुए थे। क्योंकि पुलिस वाले से कनेक्शन मिला तो पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, जिसमें पता चला कि प्रकाश बीरेंद्र सिंह की पत्नी का प्रेमी था और उसने पत्नी और सालों के साथ मिलकर 8 फरवरी को उसकी हत्या कर दी और शव दंगा प्रभावित इलाके में फेंका दिया, ताकि पुलिस को लगे कि प्रकाश दंगे में मारा गया। यह भी पढ़ें: IND Vs ENG: राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया, क्या है ब्लैक बैंड के पीछे का कारण - सीमांचललाइव (seemanchallive.com) क्यों की गई प्रकाश कुमार की हत्या? SSP नैनीताल के अनुसार, पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूला और बताया कि प्रकाश उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज निवासी सूरज का दोस्त था। दोस्त होने के चलते सूरज का पूरा परिवार प्रकाश को जानता था। मुलाकातों और घर आने जाने के दौरान प्रकाश की दोस्ती सूरज की बहन और कांस्टेबल बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रियंका से हो गई। दोनों में अवैध संबंध बन गए, लेकिन प्रकाश ने प्रियंका की अश्लील वीडियो बनाई थी, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह प्रियंका को ब्लैकमेल करने लगा था और पैसे मांगने लगा था। पैसे नहीं मिलने पर प्रकाश ने बीरेंद्र सिंह को फोन कर दिया और वीडियो के बारे में में बताकर पैसे मांगे। बीरेंद्र ने प्रियंका से पूछताछ की तो उसने भी प्रकाश के साथ संबंधों की कहानी बताई। इसके बाद बीरेंद्र, प्रियंका और सूरज ने 2 अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची। प्रकाश को पैसे देने के बहाने हल्द्वानी बुलाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शव को दंगा पीड़ित इलाके में फेंक दिया, लेकिन पुलिस जांच में मामले का खुलासा हो गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read