किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लग सकता है भीषण जाम, पढ़िए सभी अपडेट्स अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान आज यानी सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकालने जा रहे हैं।
इसके चलते पुलिस ने दिल्ली-नोएडा सीमा पर जाम लगने की संभावना जताई है और लोगों से वैकल्पिक रास्ते अपनाने की सलाह दी है।
Border News
किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लग सकता है भीषण जाम, पढ़िए सभी अपडेट्स
किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लग सकता है भीषण जाम, पढ़िए सभी अपडेट्स अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान आज यानी सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकालने जा रहे हैं। इसके चलते पुलिस ने दिल्ली-नोएडा सीमा पर जाम लगने की संभावना जताई है और लोगों से वैकल्पिक रास्ते अपनाने की सलाह दी ह

Article Advertisement
Article Advertisement
इस रिपोर्ट में पढ़िए किसानों के ट्रैक्टर मार्च से जुड़े सभी अपडेट्स।
न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून समेत कई मांगों को लेकर किसान एक बार फिर आंदोलन कर रहे हैं।
इसे लेकर सोमवार को वह ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं।
भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया था।
इसे लेकर नोएडा पुलिस की ओर से एक ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी की गई है।
इसमें दिल्ली-नोएडा सीमा पर भीषण जाम लगने की संभावना जताई गई है और लोगों से दूसरे रास्ते अपनाने की सलाह दी गई है।
भारतीय किसान यूनियन ने यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर मार्च निकालने की योजना बनाई है।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए हैं।
इसके अलावा नई दिल्ली और नोएडा के मुख्य एंट्री व एग्जिट पॉइंट्स पर अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती भी की गई है।
उल्लेखनीय है कि किसान संगठनों की तैयारी अपने इस ट्रैक्टर मार्च को यमुना एक्सप्रेसवे, लुहारली टोल प्लाजा और महामाया फ्लाईओवर के जरिए निकालने की है।
इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी अपनी ओर से तैयारियां कर ली हैं।
क्या कहती है नोएडा पुलिस की ट्रैफिक एडवायजरी ट्रैफिक संबंधी समस्याओं से बचने के लिए नोएडा पुलिस ने अपनी ट्रैफिक एडवायजरी में कुछ मानकों का उल्लेख किया है।
चिल्ला बॉर्डर के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहन जाम से बचने के लिए गोलचक्कर चौक सेक्टर 15 के जरिए सेक्टर 14ए फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
डीएनडी बॉर्डर से आने वाले लोगों को सेक्टर 18 में फिल्म सिटी फ्लाईओवर के रास्ते एलीवेटेड रूट अपनाने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा ट्रैफिक एडवायजरी में कालिंदी बॉर्डर की ओर से आने वाले वाहनों को सेक्टर 37 के रास्ते महामाया फ्लाईओवर का रास्ता लेने के लिए कहा गया है।
कल हटाए गए थे सिंघू -टिकरी बॉर्डर से कुछ बैरियर यमुना एक्सप्रेस के रास्ते सफर करने वाले लोगों के लिए एडवायजरी में कहा गया है कि वह वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और असुविधा से बचने के लिए मेट्रो से सफर करें।
माल ढुलाई करने वाले वाहनों को कुछ मार्गों पर बाधा का सामना करना पड़ा सकता है।
ऐसे वाहनों के चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने रविवार को सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर लगाए गए कुछ बैरियर्स हटा दिए थे क्योंकि किसानों ने अपना दिल्ली मार्च रोकने की बात कही थी।
इसके स्थान पर उन्होंने ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला लिया है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Border News
भारत और नेपाल के बीच व्यापार, ऊर्जा और AI सहयोग बढ़ाने पर सहमति, रिश्तों को मिलेगी नई दिशा

Border News
भारत-नेपाल संबंधों में नई पहल, 22 नवंबर से भारत आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
